धर्म

Death Signals: सपने में मृत्यु के संकेत

कहते हैं सपना हमारी कल्पना और वास्तविकता के बीच की एक कड़ी है। ऐसे तो माना जाता है कि हमारे सपने हमारे दिन भर की गतिविधियों पर आधारित होते हैं। सरल भाषा में कहें तो व्यक्ति जो चीजें दिन भर सोचता रहता है, वही चीज़ें उसे सपने में भी दिखती है।

अपितु, अगर शास्त्रों की माने तो हमारे सपनों का जुड़ाव हमारे राशि और ग्रहों से भी होता है। कई बार हम ऐसे सपने देखते हैं जो हमें भयभीत कर देते हैं या हमारे सामने प्रश्न लेकर खड़े हो जाते हैं। ऐसी परिस्थिति में हो सकता है कि आपका सपना आपको किसी बात का या भविष्य में होने वाली किसी घटना का संकेत दे रहा हो।

ऐसा माना जाता है कि कई बार ऐसे सपने आपके या आपके किसी करीबी व्यक्ति के साथ होने वाले दुर्घटना की संभावना को दर्शाते हैं। हालांकि ये आवश्यक नहीं है कि हर सपने का कोई अर्थ हो मगर पूर्वजों कि माने तो हमें हर सपने को यूं अनदेखा भी नहीं करना चाहिए। आइए आपको बताते है कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में जिन्हें मौत या किसी अशुभ घटना का संकेत माना जाता है।

सांप को देखना:

कहते हैं सपने में सांप को देखना काफ़ी अशुभ होता है और ये भविष्य में आने वाली किसी समस्या की ओर संकेत करता है। अगर आपके सपने में आप सांप देखते हैं तो अपने काम थोड़ी सावधानी से और सोच समझ कर करें।

दातों का गिरना:

अगर आप सपने में दांतो को गिरते हुए देखते हैं तो संभवतः ये आपके किसी करीबी व्यक्ति की मृत्यु की ओर संकेत करता है। अगर आपको निद्रावस्था में दातों में दर्द होता है तो ये भी शुभ संकेत नहीं माना जाता।

यात्रा करना:

अगर आप किसी यात्रा पर जाने वाले हों और उसके बारे में अत्यधिक सोच रहे हों तो उसके ख्याल आने लाज़मी सी बात है। परंतु अगर ऐसा नहीं है और फिर आपको किसी यात्रा के सपने आते हैं तो कोशिश करें कि निकट भविष्य में आप किसी यात्रा पर ना जाएं। हो सकता है ये सपना आपकी मृत्यु का संकेत हो तो अपनी ओर से सावधानी रखें।

काली बिल्ली को देखना:

हिन्दू शास्त्र के अनुसार काली बिल्ली को देखना यूं भी शुभ नहीं माना जाता। और अगर आप सपने में काली बिल्ली देखते हैं तो ये भी भविष्य में होने वाली किसी बुरी घटना की ओर संकेत करता है।

काली परछाई देखना:

कहते हैं अगर आप सपने में काली परछाई देखते हैं तो हो सकता है ये किसी प्रकार के खतरे की चेतावनी हो। कई बार ये जीवन में प्यार और साथ की कमी को भी दर्शाता है।

कौआ देखना:

अगर आप सपने में कौआ देखते हैं तो ये भी किसी आने वाली अनहोनी की ओर इशारा करता है। कोशिश करें कि अपनी ओर से सतर्कता बनाए रखें।

डूबते हुए व्यक्ति को बचाना:

यदि आप अपने सपने में खुद को किसी डूबते हुए व्यक्ति की सहायता करते हुए देखते हैं तो ये भी अशुभ माना जाता है। ये भी भविष्य में होने वाली किसी दुर्घटना की संभावना पर प्रकाश डालता है।

नृत्य-संगीत:

सपने में स्वयं को गाते या नाचते हुए देखना भी मृत्यु की ओर इशारा करता है। यदि आपको ऐसा सपना आए जिसमें आप गा रहे हों या नाच रहे हों तो अपनी ओर से सतर्क रहें।

गधे की सवारी करना:

अगर आप सपने में अपने को गधे की सवारी करते हुए देखते हैं तो ये भी मृत्यु की ओर इशारा करता है तो सावधानी बरतें।

अगर आप इन सब में से किसी भी सपने को देखते हैं तो इसे चेतावनी की रूप में ले और सावधान रहें। हो सकता है ये सपने सिर्फ आपकी कल्पना ही हो और ज़रूरी नहीं की हर बार इनका कोई अर्थ हो मगर वो कहते हैं ना एहतियात इलाज से बेहतर होता है।

ये भी पढ़े: व्रत करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ये भी पढ़े: बरसात के मौसम में पानी में डूब जाता है ये मंदिर, पानी से जलती है ज्योत

Tag:
Avatar

Jyoti Kumari

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.