इस शो में जज के तौर पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा , एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और फिल्ममेकर करण जौहर नजर आएंगे.

रिएलिटी शो की जल्द ही कलर्स पर शुरुआत होने जा रही है. ऐसे में शो से एक प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में करण जौहर बेहद इमोशनल होते नजर आ रहे हैं. बता दें, इस शो में जज के तौर पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा , एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और फिल्ममेकर करण जौहर नजर आएंगे. हाल ही में जो प्रोमो सामने आया है उसमें करण जौहर एक बच्चे के परफॉर्मेंस को देख उनकी पलकें भीग जाती हैं. दरअसल, प्रोमो में दिखाया जाता है कि जब एक कंटेस्टेंट ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म अग्निपथ के गाने को अपनी बांसुरी के जरिए सुनाया तब कऱण को अपने पिता यश जौहर की याद आ गई.
परिणीति की पड़ी नजर, रो रहे थे करण!
ऐसे में परफॉर्मेंस खत्म होने के बाद करण की आंखें भींगी तो साथ बैठीं परिणीति चोपड़ा ने देख लिया और करण से पूछा कि तुम्हें क्या हुआ. इसके बाद करण ने बताया कि आखिर वह इतने इमोशनल क्यों हो गए. जब परिणीति ने करण को गले लगाया तो करण कहते हैं कि जब जब मैं इस गाने को सुनता हूं तब तब मैं बहुत इमोशनल हो जाता हूं.
जब मिथुन दा पूछते हैं- क्या कारण इमोशनल क्यों हो गया तू? इस पर करण कहते हैं- हां ये गाना सुनकर ना पता नहीं दादा क्या हो जाता है, ओरिजनल फिल्म पापा के दिलके बहुत करीब थी. जब वो फिल्म नहीं चली थी तब उनका दिल टूट गया था. ये सुनते ही मिथुन चक्रवर्ती करण को दुलारते हुए कहते हैं- आई नो बेटा. करण आगे बोलते हैं- जब ये फिल्म हमने फिर से बनाई तो उस फिल्म की इस फिल्म से तुलना तो नहीं हो सकती. लेकिन ये गाना मुझे हमेशा उनकी याद दिलाता है.
यश जौहर को याद करते हुए मिथुन चक्रवर्ती भी कहते हैं- ‘पता है करण, चाचा तुम्हारे पिता मेरे बहुत अच्छे दोस्त भी थे. मैं भी उन्हें बहुत मिस करता हूं. इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती करण के करीब जाते हैं और उन्हें अपने सीने से लगा लेते हैं.