टीवी मनोरंजन

बदल चुकी है ‘नागिन’,निया या रूबिना दिलैक, कौन होंगी नई नागिन?

इस बार शो का पूरी कॉन्सेप्ट ही बदला हुआ है. नागिन के नए टीजर में दिखागा गया है कि भविष्यवाणी की जाती है कि साल 2020 में एक अटैक होगा

एकता कपूर की नागिन इस बार बड़े ही अलग अंदाज में नजर आने वाली है. नागिन 6 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें नागिन की धमाकेदार एंट्री होते दिखाई जा रही है. हर बार अपना पुराना बदला लेने की सोच रखने वाली नागिन इस बार अपने देश को बचाने की कोशिशों में लगी नजर आएगी. जी हां, इस बार शो का पूरा कॉन्सेप्ट ही बदला हुआ है. नागिन के नए टीजर में दिखागा गया है कि भविष्यवाणी की जाती है कि साल 2020 में एक अटैक होगा जो कि पूरी दुनिया को बदल देगा. तभी टीजर में बताया जाता है कि पड़ोसी देश एक वायरस को हथियार बनाकर हर तरफ महामारी फैला देगा. तभी एक सवाल उठता है कि कौन करेगा इससे हमारी रक्षा?

नए कॉन्सेप्ट के साथ नागिन की एंट्री

तभी होती है ‘नागिन’ की एंट्री. वीडियो में कहा जाता है कि जहर ही जहर को काट सकता है, इस बार खुद के लिए नहीं देश की रक्षा के लिए बदल रही है दुनिया बदल चुकी है नागिन. इस वीडियो को कलर्स के इंस्टा पेज से शेयर किया गया है. साथ ही कैप्शन दिया गया है-‘देश की रक्षा करने के लिए, जहर बनकर जहर को ही खत्म करने आ रही है नागिन फिर से एक बार.’

निया या रूबिना दिलैक, कौन होंगी नई नागिन?

नागिन शो का ये टीजर देख फैंस बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट कर कह रहे हैं- बढ़िया कॉन्सेप्ट है, तो किसी ने कहा- वाह क्या दिमाग लगाया है. तो कोई बोला- अब चाइना की खैर नहीं. बता दें, इसके अलावा फैंस ये भी सवाल करते दिख रहे हैं कि इस बार की नागिन कौन होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार एकता के नागिन शो पर रूबिना दिलैक एंट्री मार सकती हैं.

हालांकि अभी तक खबर कन्फर्म नहीं है कि शो में इस बार कौन सी टीवी स्टार नागिन बनी नजर आएंगी. कई लोग तो निया शर्मा को लेकर ही कह रहे हैं कि इस बार भी वही नागिन के अवतार में दिख सकती हैं. हालांकि ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि नागिन 6 में कौन सी टीवी एक्ट्रेस नागिन का रूप लेगी. इस टीजर को देख कर फैंस ये भी कह रहे हैं कि नागिन की परछाई जो दिखाई दे रही है वह रूबिना जैसी वाइब्स दे रही है. ऐसे में फैंस को रूबिना के शो में आने का इंतजार है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.