ऑटो

80’s धूम मचा देनी वाली बाइक Yezdi की इंडिया में वापसी, जानें रोड किंग की कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली. Jawa Bikes के बाद Classic Legends 13 जनवरी को देश में एक बार फिर Yezdi ब्रांड को लॉन्च करने जा रही है. Yezdi ने दो नए मॉडल एडवेंचर मोटरबाइक और स्क्रैम्बलर पेश करने की योजना बनाई है. क्लासिक लीजेंड्स ने रिलीज की पुष्टि करते हुए Yezdi के लिए एक टीज़र जारी किया है. इस टीजर में नई Yezdi Scrambler को दिखाया गया है, जिसे 13 जनवरी को जनता के सामने पेश किया जाएगा.

माना जा रहा है कि Yezdi एडवेंचर मोटरसाइकिल को Scrambler के साथ ही लॉन्च कर सकती है. लेकिन, प्रोमो में केवल Scrambler को ही देखा जा सकता है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ADV बाद में लॉन्च किया जाएगा. पिछले कुछ महीनों में बाइक की कुछ स्पाई तस्वीरें देखी हैं. इससे काफी हद तक बाइक के लुक्स का अंदाजा लगाया गया था. बाइक में चोंच जैसा हेड फेंडर, लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन, फ्रंट में फोर्क गैटर और कर्व्ड टेल फेंडर के साथ एक टॉलबॉय पोस्चर देखा जा सकता है.

मिलेंगे कई फीचर्स
कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर में एक नई Yezdi मोटरसाइकिल दिखाई दे रही है, जिसे समुद्र तट पर चलाया जा रहा है. हालांकि वीडियो से बाइक के ज्यादा स्पेसिफिकेशन का पता नहीं लगाया जा सकता है. लेकिन वायर-स्पोक व्हील्स और डुअल क्रोम एग्जॉस्ट देख सकते हैं. बाइक सिंगल रिब्ड पैटर्न वाली सीट, गोलाकार हेडलाइट और मिरर, और एक फ्यूल टैंक के साथ आने की उम्मीद है.

Tag:
Avatar

Divya Bharti

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.