दिल्ली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने का मामला सामने आ रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. दरअसल इससे पहले मुंबई में भी कई पुलिसकर्मी इस वायरस से संक्रमित हो गए थे।
कोरोना के खिलाफ जंग में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है. दिल्ली पुलिस के अनुसार अभी तक 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है. इसमें दिल्ली पुलिस के PRO और एडिशनल कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल जैसे बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।

दिल्ली में रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए. रविवार को 22 हजार 751 नए केस दर्ज किए गए। वहीं 17 मरीजों की मौत हुई. यह इस साल एक दिन में आए सबसे ज्यादा नए मामले हैं।
पिछले साल मई महीने के बाद एक दिन में इतने मामले आए हैं. रविवार का पॉजिटिविटी रेट पिछले साल 9 मई के बाद सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक समीक्षा बैठक बुलाई है।
यहां हालात का जायजा लेने के बाद पाबंदियों पर चर्चा होंगी. हालांकि रविवार को अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया था कि राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में लॉकडाउन लगाने की मंशा नहीं है।
ये भी पढ़े: चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक जनसभाओं और रोड शो पर रोक लगाई