सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति में कथित अनियमितताओं के मामले में 26 फरवरी, 2023 को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद 17 महीने तक जेल में रहे सिसौदिया को जमानत दे दी।

मनीष सिसोदिया ने तिहाड़ जेल से रिहाई के बाद अपनी पत्नी के साथ एक खास सेल्फी साझा की है, जिसमें उन्होंने इसे ‘आजादी की सुबह की पहली चाय’ का नाम दिया है। इस तस्वीर में सिसोदिया और उनकी पत्नी खुश नजर आ रहे हैं, जो जेल से निकलने के बाद उनके जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत को दर्शाता है। यह सेल्फी उनकी राहत और खुशी को स्पष्ट करती है, साथ ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद देने का एक तरीका भी है।
वह आजादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में सांस लेने के लिए दी है।” इससे पहले शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर जाकर उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से मुलाकात की थी।
इसके तुरंत बाद, सिसोदिया ने कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, “भगवान बजरंगबली ने मुझ पर आशीर्वाद दिया है। अरविंद केजरीवाल को भी भगवान बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त है और आप देखेंगे कि केजरीवाल जी को भी उसी प्रकार आशीर्वाद मिलेगा।”