बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूरकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिली’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर ट्विटर पर काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं.

ह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें, जाह्नवी कपूर की इस फिल्म का फैंस को काफी दिनोें से इंतजार था जो कि खत्म हो गया है और अब उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट करना शुरु कर दिया। आप भी देखिए।
क्या है फिल्म ‘मिली’ की कहानी
फिल्म ‘मिली’ की कहानी ‘मिली नौडियाल’ नाम की लड़की के इर्दगिर्द घूमती है. मिली के पिता का नाम निरंजन (मनोज पाहवा) है जो कि एक इंश्योरेंस एजेंट हैं. मिली के बॉयफ्रेंड समीर (सनी कौशल) है. मिली नौडियाल के चाचा का किरदार राजेश जैश ने निभाया है इंस्पेक्टर सतीश रावत का किरदार अनुराग अरोड़ा ने निभाया है और संजय सूरी ने फिल्म में इस्पेक्टर रवि प्रसाद का किरदार निभाया है.
मिली अपने पिता के साथ रहती है दोनों के बीच बाप-बेटी की तरह नहीं दोस्ती का रिश्ता है. मिली अपने पिता से बेहद प्यार करती है और उनकी बीमारी और दवाइयों का खास ध्यान रखती है. मिली ने देहरादून में बीएससी नर्सिंग कोर्स किया है. काम के लिए वह कनाडा जाना जाती है.
लेकिन वह फिलहाल अपने ही शहर में काम कर रही होती है. वह एक रोस्टोरेंट में नौकरी करती है. फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अचानक एक रात को रेस्टोरेंट से निकलते समय मैनेजर गलती से मिली को फ्रीजर रूम को बंद कर देता है.
इस घटना से पहले मिली की उसके पिता से लड़ाई हो चुकी होती है. ऐसे में जब मिली देर रात तक घर वापस नहीं आती, तो पिता परेशान होकर पुलिस के पास जाते हैं. फिल्म में दिखाया जाएगा कि मिली 5 घंटे बर्फ जैसी जगह पर कैसे बिताएगी. यहां से कहानी की शुरुआत होती है. मिली मिल पाएगी या नहीं, क्या मिली फ्रिजर में दम तोड़ देगी? इन सभी सवालों के जवाब आपको फिल्म देखने पर ही मिलेगा.
ट्विटर पर मिला अच्छा रिएक्शन
फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. ट्विटर पर फैंस फिल्म को लेकर काफी अच्छे रिव्यू कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की एक्टिंग की फैंस तारीफ कर रहे हैं.
डायरेक्शन
फिल्म ‘मिली’ मलयालम फिल्म ‘हेलन’ की हिंदी रीमेक है. फिल्म के लिए मुथुकुट्टी जेवियर को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था. ‘मिली’ को मशहूर निर्माता और जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया है.