लोकप्रिय रियलिटी शो के एक नए प्रोमो में, शालिन भनोट बिग बॉस से घर में और चिकन भेजने का अनुरोध करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बिग बॉस के घर में इन दिनों काफी कुछ हो रहा है। आए दिन घर में झगड़ा और हंगामा देखने को मिल रहा है। अब घर में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। इसबार शालीन भनोट बिग बॉस से ही भिड़ गए हैं। अब आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर शालीन ऐसा क्यों किए तो चलिए आपको बताते हैं।
दरअसल, शालीन भनोट अपने चिकन में ही उलझे हुए हैं। शालीन भनोट अकसर बिग बॉस से चिकन का डिमांड करते रहते हैं। वे घरवालों से कहते रहते हैं कि उन्हें चिकन चाहिए क्योंकि प्रोटीन की जरूरत है। इसे लेकर एक बार तो बिग बॉस ने शालीन भनोट को जमकर लताड़ा भी था। पर ऐसा लगता है कि शालीन और उनका चिकन का रोना खत्म नहीं होने वाला है।
अब, ‘बिग बॉस 16’ के नए प्रोमो को मेकर्स ने रिलीज किया है, जिससे पता चलता है कि शालीन भनोट चिकन का रोना और बिगबॉस से इसका डिमांड करना आगे भी जारी रखेंगे। जिस पर बिग बॉस से उन्हें एक बार फिर फटकार पड़ेगी। बिग बॉस शालीन को चिकन भेजने से मना कर देते हैं। बाद में अर्चना गौतम भी शालीन भनोट की चिकन की डिमांड पर गुस्सा जाहिर करती हैं। इस एपिसोड को 3 नवंबर को टेलिकास्ट किया जाएगा।
अब देखना यह होगा कि सलमान खान शालीन के चिकन वाला राग पर क्या रिएक्शन देते हैं और क्या नए एपिसोड में शालीन और अर्चना गौतम के बीच भिड़ंत होने वाली है?