दरअसल पाकिस्तानी टीम इस टी 20 विश्व कप में अपने प्रदर्शन से कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई है और अब तक खेले गए अपने 3 में से 2 मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर खड़ी है.

टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार रात भारत को पहली हार मिली और पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद खत्म हो गई। दरअसल, टूर्नामेंट में बने रहने के लिए पाकिस्तानी टीम को अपने सारे बचे मुकाबले जीतने के साथ-साथ दूसरी टीमों की जीत-हार पर भी निर्भर रहना था। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार ने सेमीफाइनल की उसकी उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में दो लगातार हार झेलनी पड़ी, हालांकि आज नीदरलैंड्स को हराकर उसने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन अब भारत की हार से खेला हो चुका है। समीकरण के अनुसार टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका को नहीं हरा सकी। भारत को अब जिम्बाब्वे और बांग्लादेश से भिड़ना है। ऐसे में एक भी जीत उसे अंतिम चार में पहुंचा देगी।
वसीम जाफर ने इसी बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ” आम बातों के विपरीत, अगर पाकिस्तान विश्व कप से बाहर हो जाता है, तो यह भारत के दक्षिण अफ्रीका से हारने के कारण नहीं होगा, बल्कि ऐसा इसलिए होगा क्योंकि पाकिस्तान जिम्बाब्वे से हार गया था.
आपको बता दें कि फिलहाल पॉइंट्स टेबल का खेल कुछ उलझ गया है. भारत समेत ग्रुप-2 की बाकी टीमों ने भी 3-3 मुकाबले अब तक खेल लिए हैं. जबकि साउथ अफ्रीका पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है और उसके 5 पॉइंट्स हैं. वहीं भारत 3 में से 2 मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर है.भारत के 4 अंक हैं. पाकिस्तान ने 3 में से 2 मैच हारे हैं तो वहीं 1 जीता है. इसी तरह से बांग्लादेश ने तीन में से 2 जीते हैं एक हारा है.इस तरह से उसके 4 अंक हैं और वो पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है. दूसरी तरफ जिम्बाब्वे ने एक मैच हारा है, एक जीता है और एक का कोई नतीजा नहीं निकला. इसी तरह से नीदरलैंड्स ने अपने तीनों ही मुकाबले गंवाए हैं जिसके चलते टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है.
ग्रुप 2 में टीमों की स्थिति
1. साउथ अफ्रीका = 5पॉइंट्स
2. भारत = 4 पॉइंट्स
3. बांग्लादेश। = 4 पॉइंट्स
4. जिम्बाब्वे = 3 पॉइंट्स
5. पाकिस्तान = 2 पॉइंट्स
6. नीदरलैंड्स = 0 पॉइंट्स