#इलेक्शन की खबरें आज की ताजा खबर राज्य हरियाणा

हरियाणा में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू,9 जिलों में जिला परिषद पंचायत समितियों के लिए लिस्ट जारी

हरियाणा के भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूहं, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के लिए मतदान किया जा रहा है. 

हरियाणा में पंचायत चुनाव के पहले चरण में नौ जिलों में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के सदस्यों के निर्वाचन के लिए आज सुबह अपने तय समय से शुरू हुआ जोकि शाम 6 बजे तक चलेगा. अधिकारियों ने बताया कि नौ जिलों-भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर के 61 ब्लॉक में पंचायत समिति के 1,278 सदस्यों तथा जिला परिषद के 175 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. पहले चरण के चुनाव में नौ जिलों में 49,67,092 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले चरण के लिए 6,019 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। पहले चरण में सरपंचों और पंचों के चुनाव के लिए दो नवंबर को मतदान होगा.

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने पहले कहा था कि दो नवंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर राज्य के नौ जिलों में 133 सरपंचों और 17,158 पंचों को निर्विरोध चुन लिया गया है. सिंह ने बताया था कि पंचायत समितियों के लिए 56 उम्मीदवारों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है. पहले चरण में पंच, सरपंच और पंचायत समिति तथा जिला परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए 34,371 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें 19,175 पुरुष और 15,196 महिलाएं शामिल हैं. 

जिला परिषदों के लिए चुनाव लड़ रही है बीजेपी

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता ने बताया कि पहले चरण के चुनाव में पार्टी तीन जिलों पंचकूला, यमुनानगर और नूहं में जिला परिषदों के लिए चुनाव लड़ रही है. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के चुनावी चिह्न पर पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों में से किसी के लिए चुनाव नहीं लड़ रही है.

पहले चरण के चुनाव में पंच, सरपंच और पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्यों के लिए मुकाबले में 34,371 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें से 19,175 पुरुष और 15,196 महिलाएं हैं. चुनाव अधिकारी ने बताया कि रविवार को होने वाले चुनाव में 1,273 मतदान केंद्र संवेदनशील और 1,651 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं. पंचायत चुनावों के तीनों चरणों में 1.20 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे, जिनमें 56 लाख से अधिक महिलाएं हैं. सिंह ने पहले बताया था कि हरियाणा में 22 जिला परिषद हैं जिनमें 411 सदस्य हैं.

पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के नतीजों की घोषणा 27 नवंबर को

सरपंच और पंचों के लिए नतीजों की घोषणा प्रत्येक चरण के मतदान के अंत में की जाएगी, जबकि जिला परिषदों और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के नतीजों की घोषणा 27 नवंबर को की जाएगी. दूसरे चरण के चुनाव में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान नौ नवंबर को और सरपंचों और पंचों के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा. दूसरे चरण में अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिलों में मतदान होगा.

सरपंचों और पंचों के लिए मतदान 25 नवंबर को

हिसार, पलवल, फरीदाबाद और फतेहाबाद में तीसरे और आखिरी चरण का चुनाव होगा. इन जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 22 नवंबर को होगा और सरपंचों और पंचों के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा. अधिकारियों ने बताया कि इन चुनावों के सुचारू संचालन के लिए निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी, निगरानी कर्मियों, पीठासीन अधिकारियों, मतदान अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों समेत 38,000 मतदान कर्मियों को तैनात किया जाएगा.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.