एस जयशंकर ने कहा कि हमने 26/11 हमले के मास्टरमाइंड और अपराधियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया है. इस स्थल पर UNSC की आतंकवाद-रोधी समिति का एक साथ आना विशेष और महत्वपूर्ण है.

देश आज भी मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले को नहीं भूला है। मुंबई में शुक्रवार से शुरू हुई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की मीटिंग में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने मुंबई में हुए 26/11 हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन के सबूत पेश किए गए। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दो दिवसीय आतंकवाद विरोधी बैठक में हिस्सा लेने से पहले 26/11 मुंबई हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।
इस बैठक में भारत ने मुंबई में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकवादी साजिद मीर का ऑडियो क्लिप चलाया। इसमें पाकिस्तानी आतंकी और 26/11 का साजिशकर्ता साजिद मीर फोनपरमुंबई के नरीमन हाउस में मौजूद आतंकियों को कह रहा है, जहां पर मूवमेंट आपको नजर आती है, बंदा कोई छत पर चल रहा है, कोई आ रहा है, जा रहा है उस पर फायर ठोको। उसे नहीं पता है वहां क्या हो रहा है।
साजिद मीर को जबाव देते हुए फोन पर दूसरा आतंकी ऐसा ही करने का वादा करता है। जब ये क्लिप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की मीटिंग में चलाई गई तब भारत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर वहां मौजूद थे। इसके आलावा पूरी दुनिया से आए अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों ने ये ऑडियो क्लिप सुनी।
उन्होंने कहा कि जब कुछ आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाने की बात आती है तो कुछ मामलों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद राजनीतिक कारणों से खेदजनक रूप से कार्रवाई करने में असमर्थ रही है. आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए आतंकवाद के वित्तपोषण को प्रभावी ढंग से रोकना पड़ेगा.