बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ के प्रमोशन में लगातार बिजी चल रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थैंक गॉड’ को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं. वहीं एक्ट्रेस इन दिनों बॉलीवुड की दिवाली पार्टी में भी शिरकत कर रही हैं.
रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी नई-नई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
इसी बीच रकुल ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है. जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शेयर की गई तस्वीरों में रकुल ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं.
एक्ट्रेस ने फ्लावर प्रिंटेड लहंगा कैरी किया हुआ है. साथ ही उनके लहंगे का ब्लाउज काफी बोल्ड है. डीपनेक के साथ इस लुक में रकुल बेहद हसीन लग रही हैं.
एक्ट्रेस की इन तस्वीरों से फैंस चाहकर भी अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं. रकुल प्रीत सिंह की हर अदा पर उनके चाहनेवाले अपना दिल हार बैठे हैं.