जान्हवी कपूर द्वारा साझा की गई इस आश्चर्यजनक फोटो श्रृंखला को देखें

जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक है, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी शानदार है। एक्ट्रेस के स्टाइल के लोग दीवाने हैं। वो हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर छा रही हैं जिसमें उनका हर लुक अलग लग रहा है और वो अपने हल लुक से लोगों का दिल जीत रही है। इन फोटोज में उनके एक्सप्रेशन भी नजर आ रहे हैं जिसमें उनका क्यूट लुक भी दिख रहा है।
जाह्नवी कपूर ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने अलग-अलग लुक में फोटो शेयर की है। पहली फोटो में वो अपना हेयर स्टाइल ले रही हैं, दूसरी फोटो में एक्ट्रेस मेकअप रूम में नजर आ रही हैं और फोटो क्लिक कर रही हैं। तीसरी फोटो में उनकी आंख में आंसू दिख रहे हैं। चौथी फोटो में वो कैजुअल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पांचवी फोटो में जाह्नवी कपूर गाउन में नजर आ रही हैं।
जाह्नवी कपूर की ये फोटोज ‘मिली’ के सेट के शूटिंग की है, जहां वो अपने फिल्म के सीन करने से पहले तैयार होती है। एक्ट्रेस के फिल्म ‘मिली’ की बात करें तो ये एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपनी जिंदगी और मौत से लड़ती है। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को रिलीज होगी जिसमें एक नर्स की भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी और फिल्म में मनोज पाहवा उनके पिता की भूमिका में दिखाई देंगे।