मलाइका ने अरबाज से शादी खत्म किए जाने के फैसले पर कहा, ‘मुझे लगता है कि मैंने खुद को सबसे आगे रखकर फैसला लिया। आज मैं पहले से बेहतर इंसान हूं। आज मेरे मेरे बेटे के साथ बहुत अच्छी रिलेशनशिप है और वो ये देखता है कि मैं पहले से खुश हूं।

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान के साथ तलाक को लेकर खुलकर बात की है। बातचीत के दौरान जब मलाइका से पूछा गया कि क्या वो और अरबाज अभी भी अच्छे दोस्त हैं? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि तलाक के बाद अब उनकी इक्वेशन अरबाज खान के साथ बेहतर है।
अरबाज एक बेहतरीन इंसान हैं
मलाइका कहती हैं, ‘अब हमारी इक्वेशन पहले से अच्छी है। हम दोनों अब काफी मैच्योर हैं। हम खुश हैं, और पहले से शांत हैं। अरबाज एक बेहतरीन इंसान हैं और मैं चाहती हूं कि उन्हें लाइफ में सारी खुशियां मिलें। कभी-कभी लोग अच्छे तो होते हैं, लेकिन किसी एक के साथ अच्छे नहीं होते हैं। तो अब जैसा है सो है, फिर भी मैं उनके अच्छे का ही सोचूंगी।’
यहां तक कि अरबाज के साथ भी अब मेरे अच्छे संबंध हैं। मुझे खुशी है कि मैंने ये डिसीजन लिया और मैं अपने लिए खड़ी हुई। एक औरत के तौर पर मैं डरती नहीं हूं। हमेशा हमें अपने दिल की सुननी चाहिए। आप सभी को खुश नहीं कर सकते।’
1998 में हुई थी मलाइका-अरबाज की शादी
अरबाज और मलाइका की शादी दिसंबर 1998 में हुई थी। 19 साल बाद इन दोनों का तलाक मई 2017 में हो गया था। अरबाज और मलाइका का एक 19 साल का एक बेटा है, जिसका नाम अरहान खान है। इनके तलाक की वजह मलाइका और अर्जुन के बीच बढ़ रही नजदीकियां थीं।
फिलहाल मलाइका, अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। खबरें ये भी हैं कि दोनों जल्द ही एक दूसरे से शादी भी करने वाले हैं।