आज की ताजा खबर क्रिकेट खेल

टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, मोहम्मद नबी को मिली कमान

अफगानिस्तान को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के साथ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 के ग्रुप 1 में रखा गया है. अफगानिस्तान ने एशिया कप 2022 खेलने वाली टीम में कुछ बदलाव कर टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनी है.

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान हो गया है. मोहम्मद नबी टीम की कप्तानी करेंगे. बता दें कि एशिया कप में अफगानिस्तान की टीम का परफॉर्मेंस शानदार रहा था. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल 16 अक्टूबर से होने वाला है. समीउल्लाह शिनवारी, हशमतुल्ला शाहिदी, अफसर ज़ज़ई, करीम जनत और नूर अहमद, जो एशिया कप में टीम का हिस्सा थे, उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया गया है. वहीं, मध्य क्रम के बल्लेबाज दरवेश रसूली, ऑलराउंडर कैस अहमद और दाएं हाथ के तेज सलीम सफी को टीम में जगह दी गई है.

क़ैस अहमद ने टीम में वापसी की है. वह आखिरी बार मार्च 2022 में अफगानिस्तान के लिए टी2 इंटरनेशनल खेले थे, जबकि 20 वर्षीय सफी ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कॉल-अप हासिल किया है. मुख्य चयनकर्ता नूर मलिकजई ने कहा, ”एशिया कप टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया में बहुत महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए चीजों को अच्छी तरह से तैयार करने का एक बहुत अच्छा अवसर था.”

उन्होंने आगे कहा, ”सौभाग्य से, दरवेश रसूली चोट (टूटी हुई उंगली) से उबर चुके हैं और हम उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध कराकर खुश हैं. उन्होंने शपगीजा क्रिकेट लीग 2022 में उनकी अच्छी झलक दिखाई है और वह हमारे मध्य क्रम के लिए एक अतिरिक्त बल्लेबाजी विकल्प प्रदान करते हैं.”

नूर मलिकजई ने कहा, ”चूंकि ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियां तेज गेंदबाजों के लिए और समर्थन प्रदान करती हैं, इसलिए हमने अपने गेंदबाजी विभाग में और तेजी लाने के लिए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलीम सफी को शामिल किया है. हमारे गेंदबाजी विभाग को और गति देने के लिए दाहिने हाथ का यह लंबा तेज गेंदबाज टीम में सही है. कुल मिलाकर हमने इस आयोजन के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध खिलाड़ियों को चुना है और हमें उम्मीद है कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे. साथ ही मेगा इवेंट में देश का बेहतर प्रतिनिधित्व करेंगे.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान की टीम:

मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान (वीसी), रहमानुल्ला गुरबाज़ (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, दरवेश रसूली, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, क़ैस अहमद, राशिद खान, सलीम सफी, उस्मान गनी.

रिजर्व खिलाड़ी: अफसर ज़ज़ई, शराफ़ुद्दीन अशरफ़, रहमत शाह, गुलबदीन नैब.

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का कार्यक्रम:

22 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, पर्थ
26 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, मेलबर्न
28 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम टीबीए, मेलबर्न
01 नवंबर – अफगानिस्तान बनाम टीबीए, ब्रिस्बेन
04 नवंबर – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.