एक्ट्रेस निक्की तंबोली इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा बन चुकी है.

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ में अनजान चेहरा बनकर आईं निक्की तंबोली ने कामयाबी की बड़ी उड़ान भरी है। एक्ट्रेस निक्की तंबोली को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं हैं। फैंस निक्की की एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस भी अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। ऐसे में अक्सर उनका स्टाइलिश और बोल्ड लुक देखने को मिलता रहता है। अब फिर से निक्की ने फैंस के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए हैं।
इन फोटोज को निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, उन्होंने ब्रालेट टॉप के साथ ट्राउजर पहना है जिसमें वो हॉटनेस का तड़का लगाती हुई नजर आ रही है। इस फोटो में निक्की ने बालों को खुला रखा है और वो कातिलाना अदाओं के साथ पोज देती हुई नजर आ रही है। वहीं उनका मेकअप भी कमाल का लग रहा है। निक्की तंबोली की बोल्डनेस फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है।
एक्ट्रेस निक्की तंबोली का कातिलाना अंदाज फैंस के पसीने छुटा रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने , ‘I’m fly as a bird’ लिखा। इतना ही नहीं निक्की तंबोली इंडियन हो या वेस्टर्न हर लुक में एकदम परफेक्ट लगती हैं। निक्की तंबोली का खुमार फैंस की नींदें उड़ा देता हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को देखकर फैंस पानी-पानी हो जाते हैं। आपको बता दें, निक्की अपनी अदाएं और हॉटनेस के लिए जानी-जाती हैं और वो अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी छाई रहती हैं।
वहीं एक्ट्रेस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे देख फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने उन्हें ‘ब्यूटीफुल’ कहा तो एक अन्य यूजर ने उन्हें ‘हॉट’ बताया। हजारों फैंस है जो कमेंट करते नहीं थक रहे है। यही वजह है कि उनकी तस्वीरें आते ही ट्रेंड करने लगती हैं।