आज की ताजा खबर एशिया दुनिया

सीरिया में दर्दनाक हादसा,पांच मंजिला इमारत ढही,अबतक 11 लोगों की मौत

सीरिया के अलेप्पो शहर में पांच मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में अबतक 11 लोगों की मौत हो गई है और अन्य लोग घायल हो गए हैं.

सीरिया के उत्तरी शहर अलेप्पो में बुधवार को एक इमारत गिरने से तीन बच्चों समेत करीब 11 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अलेप्पो के दक्षिणी इलाके फरदौस में अवैध रूप से बनी पांच मंजिला इमारत बुधवार शाम को ढह गई। हादसे में सात महिलाओं, तीन बच्चों और एक बुजुर्ग की मौत होने की खबर है। हादसे में दो अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है।

आसपास की इमारतें कराई गईं खाली

हादसे के बाद सतर्कता बरतते हुए आसपास की सात इमारतों को भी इस डर से खाली करा लिया गया कि कहीं वे भी गिर न जाएं। हादसे के बाद से इमारत के मलबे के बीच तलाशी अभियान जारी है। आशंका है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं।

अवैध रूप से बनाई गई थी इमारत

सना ने अलेप्पो नगर परिषद के प्रमुख मुइद मदलाजी के हवाले से बताया कि ढह गई इमारत अवैध रूप से बनाई गई थी और इसकी नींव कमजोर थी। उन्होंने कहा कि युद्ध के दौरान क्षेत्र को व्यापक नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि फरदौस इलाका दिसंबर 2016 तक विद्रोहियों के कब्जे में था। रूस और ईरान की सेनाओं द्वारा शहर के पूर्वी हिस्सों पर कब्जा करने के बाद करीब चार सालों तक यह इलाका विद्रोहियों के कब्जे में था।

खोखला हो चुका है पूरा शहर

आपको बता दें, सीरिया के 11 सालों के संघर्ष के दौरान अलेप्पो में कई इमारतें पूरी तरह से नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। संघर्ष के दौरान सैकड़ों हजारों लोग मारे गए, साथ ही देश की कुल 23 मिलियन की आबादी का आधा से हिस्सा विस्थापित हो चुका है। अलेप्पो शहर सीरिया का सबसे बड़ा शहर है और यह कभी इसका बिजनेस का केंद्र हुआ करता था। लेकिन सालों तक चले संघर्ष के बाद अब यह शहर पूरी तरह से खोखला हो चुका है। 

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.