टीवी मनोरंजन

देबिना ने 4 महीने पहले ही दिया था पहले बच्चे को जन्म, अब दोबारा मां बनने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस!

टीवी के फेमस कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इस साल अप्रैल महीने में पेरेंट्स बने थे. दोनों के घर एक बेटी का जन्म हुआ था.

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने भी अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है. देबिना बनर्जी अब दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं. बता दें कि अभी 4 महीने पहले ही देबिना बनर्जी ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था. देबिना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया है. उनके इस ऐलान के बैद फैंस भी थोड़े हैरान जरूर होंगे. अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताते हुए देबिना ने फोटो को भी साझा किया है. हालांकि, कपल अपने दूसरे बच्चे को लेकर बेहद खुश है.

एक तरफ जहां कुछ लोग गुरमीत और देबीना की खुशी में खुश हैं. वहीं, कुछ लोग दोनों के बहुत जल्दी दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बीच अब देबीना ने उन्हें ट्रोल करने वालों को मुंह तोड़ जवाब दिया है.

देबीना ने Ask Me Anything सेशन रखा था, जिसमें उनसे कई यूजर्स ने उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी पर सवाल किए. एक यूजर ने देबीना से पूछा कि आपको नहीं लगता कि आपको लियाना (देबीना की बेटी) को थोड़ा टाइम देना चाहिए था, दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने से पहले. इस पर देबीना कहती हैं- मैं भी आपसे पूछती हूं. तब लोग क्या करते हैं जब उन्हें ट्विन्स होते हैं.

वहीं, एक दूसरा यूजर कहता है कि मैम आपको पहली प्रेग्नेंसी में काफी तकलीफ हुई थी. आपको नहीं लगता कि दूसरी प्रेग्नेंसी के लिए आपको एक साल का इंतजार करना चाहिए थे. इस यूजर की बात का जवाब देते हुए देबीना ने कहा- ऐसी स्थिति को मैं चमत्कार कहती हूं, आपका क्या सुझाव है? गर्भपात?

इस तरह के कई कमेंट्स का सामना देबीना ने किया और उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब भी दिया. देबीना का कहना है कि जो बच्चा अब भगवान ने दिया है, वो स्वीकार करती हैं. अब वह इसके लिए गर्भपात तो नहीं करा सकतीं.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.