सामान्यतौर पर नींद की कमी, कम ऊर्जा और थकान सहित कई कारणों से याददाश्त कमजोर होने की समस्या हो सकती है। इन समस्याओं को दूर करने का सबसे बेहतर विकल्प है-योग। योग करने से न केवल आप शांत रहेंगे साथ ही आपकी याददाश्त, एकाग्रता में भी सुधार होगा।

आज के इस दौर में याददाश्त की कमजोरी और आसानी से ध्यान केंद्रित न कर पाना लोगों की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। विशेषकर परीक्षा की तैयारी करते समय छात्रों के सामने सबसे आम समस्या यह है कि उन्हें ध्यान केंद्रित करने और चीजों को याद करने में बहुत कठिनाई होती है। छात्रों के अलावा आम जीवन में भी कई लोगों को चीजों को याद करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो क्या यह समस्या ठीक की जा सकती है? विशेषज्ञों का जवाब है-हां।
पद्मासन –
पद्मासन को लोटस पोज के रूप में भी जाना जाता है. इस आसन को करने के लिए क्रॉस लेग्ड करके बैठना होता है. ये आसन मस्तिष्क को शांत करने में मदद करता है. ये आसन एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करता है. इस आसन को आप नियमित रूप से कर सकते हैं.
वज्रासन –
इस आसन को करने के लिए घुटनों को मोड़कर बैठना होता है. रीढ़ की हड्डी को सीधा रखते हुए धीरे-धीरे सांस लिया जाता है. ये आसन आपके दिमाग को शांत रखने में मदद करता है. ये आसन आपकी याददाश्त को बढ़ाता है. ये आपके तनाव को कम करने में मदद करता है.
सर्वांगासन –
ये आसन आपकी फोकस और एकाग्रता में सुधार करने का काम करता है. छात्रों के लिए ये योगासन बहुत ही फायदेमंद है. इस योगासन को करने से याददाश्त तेज होती है. ये दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. याददाश्त बढ़ने के लिए आपको ये योगासन नियमित रूप से जरूर करना चाहिए.
हलासन –
हलासन या हल मुद्रा, तनाव को कम करने के साथ आपके दिमाग को शांत करती है। तंत्रिका तंत्र को बेहतर रखने के लिए इसे बेहतरीन मुद्रा माना जाता है। मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ावा देने के साथ याददाश्त की समस्याओं को दूर करने के लिए इस योगासन का नियमित अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है।