ऑटो बिजनेस

दुनिया के सबसे ऊंची लोकेशन पर पहुंची महिंद्रा की ये इलेक्ट्रिक गाड़ी,आनंद महिंद्रा फोटो शेयर कर कहा-टॉप पर जाने के लिए धन्यवाद

महिंद्रा की गाड़ियां अपने बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक के साथ दमदार इंजन और पावर के लिए जानी जाती हैं। कई मौके पर इनके पावर से जुड़े अनोखे वीडियो आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर शेयर भी करते रहते हैं।

महिंद्रा की गाड़ियां अपने बोल्ड और ब्यूटीफुल लुक के साथ दमदार इंजन और पावर के लिए जानी जाती हैं। कई मौके पर इनके पावर से जुड़े अनोखे वीडियो आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर शेयर भी करते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर उन्होंने नया वीडियो शेयर किया है। हालांकि, इस बार का वीडियो महिंद्रा ट्रेओ इलेक्ट्रिक ऑटो से जुड़ा है। ये वीडियो इसलिए खास है क्योंकि ये वीडियो 17982 फीट ऊंचाई का है। दरअसल, इल इलेक्ट्रिक ऑटो को जोथी विकनेश नाम का शख्स लेह जिले के खारदुंग ला दर्रे पर लेकर चला गया। इतनी ऊंचाई पर जाने वाल ये देश का पहला इलेक्ट्रिक ऑटो भी बन गया।

आनंद महिंद्रा ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। 16 सेकेंड के इस वीडियो में खारदुंग ला दर्रे के साथ महिंद्रा ट्रेओ का फोटो नजर आ रहा है। आनंद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “ट्रियो को विश्व के शीर्ष पर ले जाने के लिए धन्यवाद जोथी…”

कीमत 2.09 लाख रुपए

महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने 16 दिसंबर, 2021 को महाराष्ट्र में अपने इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर महिंद्रा ट्रेओ को लॉन्च किया था। मुंबई में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.09 लाख रुपए है। ये कीमत FAME-II और राज्य द्वारा मिलने वाली सब्सिडी के बाद है। महिंद्रा ट्रेओ की टॉप स्पीड 50km/h है। ये सिंगल चार्ज पर 80km की रेंज देता है। इसमें 48V लिथियम-आयन बैटरी है जो 7.37 kWh की कैपेसिटी से लैस है। इसे चार्ज होने में 3 घंटे लगते हैं। स्टैंडर्ड कंडीशन में बैटरी को चार्ज करने में 50 मिनट का समय लगता है।

50 पैसे प्रति किमी का खर्च

ट्रेओ का फ्रंट सस्पेंशन हेलिकल स्प्रिंग, डैम्पर और हाइड्रैलिक शॉक एब्जॉर्बर से लैस है। इसके रियर सस्पेंशन में लीफ स्प्रिंग के साथ रिजिड एक्सल है। ये इलेक्ट्रिक ऑटो आगे और पीछे हाइड्रोलिक ब्रेक के साथ आता है। जबकि पार्किंग के लिए मैकेनिकल लीवर ब्रेक का ऑप्शन दिया है। महिंद्रा का दावा है कि इलेक्ट्रिक ऑटो केवल 50 पैसे प्रति किमी की कीमत पर चलता है। फ्यूल की लागत की तुलना में ये हर साल 45,000 रुपए तक की बचत करता है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.