ब्यूटी लाइफस्‍टाइल

कोहनी और घुटने का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपचार

 बहुत से लोग केवल चेहरे की सफाई पर ध्यान देते हैं और कोहनी को नजरअंदाज करते हैं. ऐसे में कोहनी पर जमी गंदगी शर्मिंदगी का कारण बन सकती है. इसे साफ करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं.

बहुत से लोग केवल चेहरे की खूबसूरती का ध्यान रखते हैं. चेहरे के ग्लो के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में वे शरीर के कुछ ऐसे हिस्सों को नजरअंदाज कर देते हैं जिसके कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है. लोग अक्सर कोहनी की सफाई करना भूल जाते हैं. ये व्यक्तित्व की खूबसूरती को कम कर सकता है. कोहनी के कालेपन को दूर करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं. आप कोहनी की सफाई के लिए कई तरह की प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं.

कोहनी और घुटनों के काले होने के कारण- 

कोहनी और घुटनों और शरीर के अन्य हिस्सों का काला पड़ना बहुत सामान्य है. आमतौर पर इससे कोई नुकसान नहीं होता है. इस समस्या का सामना किसी भी प्रकार की त्वचा वाले लोग कर सकते हैं. यह सभी प्रकार की त्वचा को प्रभावित कर सकता है, लेकिन आमतौर पर यह डार्क स्किन वाले लोगों की त्वचा को अधिक प्रभावित करता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि जिन लोगों की डार्क स्किन होती है उनकी त्वचा में मेलेनिन का अधिक उत्पादन होता है.

आपस में लगातार टकराव या रगड़ना जब होता है तब आप बहुत अधिक समय अपने घुटनों के बल बैठते हैं या लगातार अपने पैरों को मोड़कर बैठते हैं, या आपकी कोहनी टेबल पर रहती है.

इस तरह करें उपचार-

नींबू

कोहनी के कालापन को दूर करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए नींबू को काटकर कोहनी की मसाज करें. इससे कुछ देर तक मसाज करते हैं. इसके बाद सादे पानी से धो लें. ये कोहनी के कालेपन को दूर करने में मदद करेगा. ऐसा आप नियमित रूप से कर सकते हैं.

कच्चा दूध

कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कच्चे दूध में रुई भिगोकर कोहनी पर लगाएं. इसे सूखने तक लगा रहने दें. इसके बाद कोहनी को सादे पानी से धो लें. आप ऐसा रोजाना कर सकते हैं. ये कोहनी के कालेपन को दूर करने में मदद करेगा.

बेकिंग सोडा

एक बाउल में थोड़ा सा बेकिंग सोड़ा लें. इसमें दूध डालें. इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को कोहनी पर लगाएं. इसे कुछ देर तक लगा रहने दें. इसके बाद कोहनी को सादे पानी से धो लें. ये घरेलू नुस्खा कोहनी के कालेपन को आसानी से दूर करने में मदद करेगा.

एलोवेरा जेल

एक बाउल में एलोवेरा जेल लें. इसमें थोड़ा सा दूध और शहद मिलाएं. इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं. इस पेस्ट को कोहनी पर लगाएं. इसे कुछ देर के लिए लगा रहने दें. इसके बाद इसे हल्के गर्म पानी से धो लें. आप सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

जैतून का तेल और चीनी

एक बाउल में जैतून का तेल लें. इसमें एक चम्मच चीनी मिलाएं. इन दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं. चीनी को इस तेल में घुलने दें. इसके बाद इसे कोहनी पर लगाएं. इससे कुछ देर तक हल्के हाथों से मसाज करें. ये मिश्रण कोहनी के कालेपन को दूर करने में मदद करता है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.