राजस्थान के अलवर जिले में एक परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक मामूली सी बात पर नाराज होकर बेटे ने मौत को गले लगा लिया और पीछे मां को उम्र भर के लिए सिसकता हुआ छोड़ गया.

15 साल के स्टूडेंट ने स्कूल यूनिफॉर्म नहीं दिलाने पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में लिखा- अब आप कभी स्कूल के लिए लेट नहीं होंगी, दुनिया का सबसे अच्छा बर्थ-डे गिफ्ट, हैप्पी बर्थ-डे मम्मीजी। स्टूडेंट की मां सरकारी स्कूल में टीचर है और दो दिन से बेटा मां से ड्रेस दिलाने की जिद कर रहा था। स्टूडेंट की मां का शुक्रवार को 40वां जन्मदिन था। मामला अलवर के बहरोड़ इलाके का है।
बहरोड के गांव भगवाड़ी खुर्द के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर कंचन (40) के पति की मौत हो चुकी है। विधवा कोटे में उसकी जॉब लगी। कंचन बहरोड़ में वार्ड 2 में किराए के कमरे में बेटे रोहित (15) के साथ रह रही थी। रोहित बहरोड़ में ही एक निजी स्कूल में 10वीं क्लास का स्टूडेंट था। रोहित की बड़ी बहन मामा के यहां रहती है। वह 12वीं क्लास की स्टूडेंट है। दो दिन से रोहित नई स्कूल यूनिफॉर्म की जिद कर रहा था।
पूछताछ में जो सामने आया है वो हैरान करने वाला है. सुसाइड करने वाले नाबालिग के द्वारा रोजाना स्कूल में उसकी मम्मी के लेट हो जाने पर परेशान चल रहा था. शुक्रवार को भी वह मां से ऐसी जिद्द कर रहा था लेकिन मां ने यह कहा कि अभी लेट हो रहा है, स्कूल से आकर दिला दूंगी. शायद उन्हें पता नहीं था कि यह बेटे की आखिरी जिद्द है.