एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुणों से भरपूर चिया सीड्स आपकी स्किन की खोई रौनक लौटा सकते हैं। इसके लिए आप इन्हें खाने के साथ-साथ चेहरे पर भी लगा सकती हैं।

चिया सीड्स के छोटे दाने अपने आकार की तुलना में कई गुना ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद आयुर्वेदिक गुण आपकी सेहत और त्वचा के लिए किसी जादू से कम नहीं है। ग्लोइंग स्किन की ख्वाहिश किसे नहीं होती, इसलिए इन मैजिकल सीड्स के साथ आप अपने चेहरे को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर की त्वचा को ग्लोइंग और सॉफ्ट बना सकती है। आइए जानते हैं कैसे आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है चिया सीड्स और इन्हें कैसे इस्तेमाल किया जाए।
क्या इस झुलसती गर्मी ने आपके चेहरे की भी रौनक छीन ली है? यदि हां! तो परेशान न हों। चिया सीड्स के साथ ऐसी समस्याओं से आप चुटकियों में छुटकारा पा सकती हैं। बेहतर परिणाम के लिए इसे अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के साथ अपने आहार में भी शामिल करना चाहिए।
पोषक तत्वों से भरपूर यह सुपरफूड केवल त्वचा ही नहीं, आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में भी उतने ही कारगर होते हैं। अक्सर लड़कियां अपनी त्वचा को लेकर परेशान रहती है। ऐसे में चिया सीड्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ इसे जवां और खूबसूरत रखने में मदद करते हैं।
पहले जानिए चिया सीड्स में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में
चिया बीज का वैज्ञानिक नाम साल्विया हिस्पानिका है। चिया बीज की पैदावार भारत में नहीं होती। इसे बाहरी देशों से इम्पोर्ट किया जाता है। चिया सीड्स के छोटे दाने पोषक तत्वों का भंडार होते हैं। साथ ही इनमें कई तरह के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं।