अगर अधिक दिनों तक वॉश बेसिन को साफ नहीं किया जाए तो ये गंदगी जम जाती है और जमने के बाद इन्हें साफ करना काफी मुश्किल भरा हो जाता है. यही नहीं, जिन घरों में हार्ड वॉटर सप्लाई आता है वहां भी सिंक में आसानी से दाग-धब्बे लग जाते हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप वॉश बेसिन पर जमा गंदगी को किस तरह आसानी से साफ कर सकते हैं.

घर की सफाई पूरी तब मानी जाती है जब घर के फ्लोर के बाथरूम और किचन के गंदे वॉश बेसिन भी चमचमाते नजर आएं. दरअसल इनका इस्तेमाल हम सुबह उठने के साथ ही शुरू कर देते हैं और ब्रश करने से लेकर चेहरा साफ करने या खाने के बाद कुल्ला करने के लिए भी वॉश बेसिन का प्रयोग करते हैं. ऐसे में इन पर कई बार साबुन के दाग रह जाते हैं जिन्हें अगर अधिक दिनों तक नहीं साफ किया जाए तो ये गंदगी यहां जम जाती है. जमने के बाद इन्हें साफ करना काफी मुश्किल भरा हो जाता है. यही नहीं, जिन घरों में हार्ड वॉटर सप्लाई आता है वहां भी सिंक में आसानी से दाग-धब्बे लग जाते हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप वॉश बेसिन पर जमा गंदगी को किस तरह आसानी से साफ कर सकते हैं.
वॉश बेसिन को इस तरह रखें साफ-सुथरा
बेकिंग सोडा और विनेगर
बेकिंग सोडा एक क्लीनिंग एजेंट है जिसकी मदद से आप आसानी से सिंक की सफाई कर सकते हैं. वॉश बेसिन को साफ करने के लिए आप एक कटोरी में बेकिंग सोडा और विनेगर का पेस्ट बनाएं और स्पॉन्ज की मदद से इसे वॉश बेसिन पर लगा लें. करीब 15 मिनट बाद नॉन स्क्रैच स्पॉन्ज से वॉश बेसिन को रगड़कर साफ कर लें. अब इसे पानी से धो लें.
विनेगर और डिश डिटर्जेंट
एक कटोरी में विनेगर और डिश डिटर्जेंट लें. अब एक स्प्रे बोतल में विनेगर, पानी और डिश डिटर्जेंट मिलाएं. अब वॉश बेसिन पर इसे अच्छी तरह से छिड़कें. लगभग 15 मिनट बाद सॉफ्ट ब्रिसल वाले स्क्रब ब्रश से वॉश बेसिन को साफ कर लें. फिर गर्म पानी से धो लें.
नींबू और बेकिंग सोडा
नींबू और बेकिंग सोड़ा की मदद से भी आप अपने वॉश बेसिन को चमका सकते हैं. बस वॉश बेसिन में बेकिंग सोडा छिड़क लें. इसके बाद नींबू की मदद से वॉश बेसिन को रगड़ लें. करीब 5-7 मिनट तक अच्छे से रब कर लें. इसके बाद पानी से वॉश बेसिन को साफ कर लें.
रोज करें साफ
अगर आप रोज अपने बेसिन को साफ रखें तो इससे जिद्दी दाग नहीं जमेंगे. इसलिए आदत डालें कि रोज ही कुछ मिनट निकाल कर अपने घर के सभी वॉश बेसिन को साफ करें.