
एंटरटेनमेंट की दुनिया की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में मां बनी हैं. भारती सिंह ने 3 अप्रैल को एक बेटे को जन्म दिया है. इस खास मौके पर मनोरंजन जगत के कई सितारे उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं. वहीं फैंस भारती से अपने बेटे की एक झलक दिखाने की मांग कर रहे हैं. बेटे के जन्म के बाद भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के परिवार में खुशी की लहर है.
इसी बीच भारती की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह एक नवजात शिशु को गोद में लिए नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस फोटो में भारती अपने बेटे के साथ हैं. हालाँकि, यह सच नहीं है। भारती सिंह की वायरल तस्वीर को एडिट किया गया है।
गौरतलब है कि डिलीवरी के बाद भारती सिंह ने खुद पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वह उनके बेटे की मां बन गई हैं। फिर उन्होंने एक और पोस्ट किया था, जो काफी चर्चा में रहा था। भारती ने प्रेग्नेंसी के वक्त का एक फोटोशूट शेयर किया था, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। पिंक कलर के आउटफिट में भारती सिंह बेहद क्यूट लग रही थीं, लेकिन उन्होंने जो कैप्शन लिखा वह बेहद फनी था. भारती ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”पेट में जो था, वह निकल रहा है. ये बेबी ब्वॉय है. लव यू गणपति बप्पा मोरया.” भारती के इस पोस्ट को काफी पसंद किया गया था.