#इलेक्शन की खबरें दुनिया पाकिस्तान

अविश्वास प्रस्ताव से पहले पाकिस्तान पीएम इमरान खान को दिए गए तीन विकल्प!

रविवार को पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। इस बात की पूरी संभावना है कि इमरान खान रविवार को पीएम नहीं रह पाएंगे। लेकिन इस बीच शनिवार इमरान खान ने कहा है कि विपक्ष द्वारा संसद में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद ‘प्रतिष्ठान’ ने उन्हें तीन विकल्प दिए थे : ‘इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान या चुनाव।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए आज का दिन फैसले का दिन है. ये दिन इमरान खान के सियासी करियर को तय करने वाला है. संसद के भीतर इमरान खान को बहुमत साबित करना है लेकिन नंबर गेम में वो पिछड़ते दिख रहे हैं, बावजूद वह हार मानने को तैयार भी नहीं है. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले हिंसा न हो इसके लिए राजधानी इस्लामाबाद में धारा-144 लागू कर दी गई है.

इमरान खान के लिए आज तय हो जाएगा कि वो पाकिस्तान के पीएम बने रहेंगे या अपने कार्यकाल से करीब डेढ़ साल पहले ही कुर्सी छोड़ देंगे. अविश्वास प्रस्ताव पर आज होने वाली वोटिंग में जीत तो उन्हें सासंदों के समर्थन से ही मिलेगी. लेकिन इमरान खान अपने कार्यकर्ताओं को समर्थकों को उकसा रहे हैं और इस्लामाबाद में भीड़ जुटाने के लिए बुला रहे हैं. पीटीआई के समर्थक सड़कों पर उतरकर नारेबाजी भी कर रहे हैं.

पाकिस्तान में सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मामलों

पाकिस्तान के 73 साल से अधिक लंबे इतिहास में उस पर आधे से ज्यादा समय तक शक्तिशाली सेना की हुकमूत रही है। पाकिस्तान में सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े मामलों में अब तक सेना का अच्छा-खासा दखल रहा है। मुल्क में जारी राजनीतिक संकट के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कथित तौर पर इस हफ्ते प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की है। यह पूछे जाने पर कि क्या विपक्ष, सत्ता पक्ष या ‘किसी अन्य पक्ष’ ने समयपूर्व चुनाव या इस्तीफे का विकल्प दिया था, इमरान ने कहा कि उनके सामने तीन विकल्प रखे गए थे।

पाक प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “हमने चुनाव को सर्वश्रेष्ठ विकल्प बताया, क्योंकि मैं इस्तीफा देने के बारे में सोच भी नहीं सकता और जहां तक कि अविश्वास प्रस्ताव का सवाल है, मैं आखिरी समय तक लड़ने में यकीन रखता हूं।”

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले

रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के कई सदस्यों के विपक्षी खेमे में जाने का जिक्र करते हुए इमरान ने कहा, “अविश्वास प्रस्ताव अगर गिर जाता है तो भी हम ऐसे लोगों (बागियों) के साथ सरकार नहीं चला सकते। लिहाजा, पाकिस्तान के लिए बेहतर होगा कि नए सिरे से चुनाव कराए जाएं।” पूछे जाने पर कि क्या वह समयपूर्व चुनाव के लिए तैयार हैं तो इसपर इमरान ने कहा, “अगर हम अविश्वास प्रस्ताव जीत जाते हैं, तो समयपूर्व चुनाव कराना एक अच्छा विचार होगा। अगर विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर जाता है तो हम एक रणनीति बनाएंगे।”

 विपक्षी खेमे में चले जाने से इमरान सरकार ने बहुमत खो दिया 

पाक प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) जैसे विपक्षी दलों को मुल्क के लिए ‘कलंक’ करार दिया। उन्होंने कहा कि अतीत की उनकी नीतियों के कारण ही एक विदेशी ताकत खुले तौर पर पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन का आह्वान कर रही है।

पाकिस्तान में सत्तारूढ़ गठबंधन के दो घटक दलों के विपक्षी खेमे में चले जाने से इमरान सरकार ने बहुमत खो दिया है। इमरान ने कहा है कि वह आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक खेलेंगे और रविवार को अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाला मतदान यह तय करेगा कि मुल्क किस दिशा में आगे बढ़ेगा।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.