टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

उर्फी जावेद की सिक्योरिटी गार्ड से हुई ज़ोरदार लड़ाई,गुस्से में एक्ट्रेस ने छोड़ा इवेंट!

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद सोमवार यानी 28 मार्च को मुंबई की गोरेगांव स्थित एक बिल्डिंग के पास स्पॉट हुईं. उर्फी जावेद का इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका मिजाज कुछ खराब सा लग रहा है, यानी इस वीडियो में उर्फी जावेद काफी गुस्से में नजर आ रही हैं.

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद का फैशन गेम हर नए दिन के साथ एक लेवल ऊपर बढ़ता जा रहा है। अब एक बार फिर उन्हें स्पॉट किया गया है, उनके अतरंगी अंदाज के साथ। लेकिन इस बार उर्फी जावेद का दिन कुछ ठीक नहीं रहा। दरअसल, सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक बार फिर वो अपने बोल्ड अंदाज के साथ देखी जा सकती हैं। इस दौरान उनकी बीच सड़क पर बॉडीगार्ड से लड़ाई हो गई है।

सिक्योरिटी गार्ड पर भड़कीं उर्फी जावेद

मीडिया वालों के कैमरे में कैद हुईं उर्फी जावेद को आप गाड़ी से उतरते हुए देखेंगे. उन्होंने ब्राउन कलर की एक हॉट ड्रेस पहनी हुई है और साथ ही उन्होंने हाई हील डाली. इसके बाद वीडियो में उर्फी जावेद को गुस्से में यह कहते हुए सुना जा सकता है- ‘उन्होंने ही आपको जब बुलाया है तो वे आपको नहीं रोक सकते.’

इसके बाद उर्फी बिल्डिंग के गेट की तरफ बढ़ती हैं और मीडिया वालों को पोज देते हुए फोटो क्लिक कराने लगती हैं. इसी बीच एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा मीडिया वालों को रोका जाता है. गार्ड को मीडिया वालों से यह कहते हुए सुन सकते हैं कि आपको इजाजत लेनी होगी. इसके बाद उर्फी अपना आपा खो देती हैं और गुस्से में कहती हैं- पता है क्या, मैं वापस जा रही हूं.

उर्फी जावेद अक्सर कई वजहों से मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं. फिर वो चाहे उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स हो या भी उनके आगामी प्रोजेक्ट्स, वह लोगों का ध्यान अपनी ओर किसी न किसी वजह से खींच ही लेती हैं. वैसे तो उर्फी जावेद अक्सर अपने बोल्ड फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं, लेकिन इस बार उनके इस गुस्से वाले वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. उर्फी के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद उन्हें चिल रहने की सलाह दे रहे हैं.

आपको बता दें कि उर्फी जावेद को अक्सर उनके फैशन सेंस को लेकर ट्रोल किया जाता है. हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि पहले पहले मुझे लगता था. पहले मैं इसके बारे में खूब सोचती थी कि कहीं मैं ज्यादा तो नहीं कर रही हूं. मैं कुछ गलत तो नहीं कर रही हूं, पर बाद में मैंने सोचा कि नहीं. समस्या मैं नहीं हूं, बल्कि समस्या समाज है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.