#इलेक्शन की खबरें पंजाब राज्य

‘आप’ सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में होगी राशन की डोर स्टेप डिलीवरी, घर-घर पहुंचेगा राशन

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप ने पंजाब के लोगों के लिए घर-घर राशन पहुंचाने का फैसला किया है

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दिल्ली सरकार की तर्ज पर एक बड़ा एलान किया है. पंजाब सरकार अब अरविंद केजरीवाल की दिल्ली सरकार की राह पर चलते हुए राशन की डोर स्टेप डिलीवरी शुरू करेगी. भगवंत मान ने सोमवार को सुबह वीडियो जारी करते हुए कहा कि अब पंजाब सरकार घर घर जाकर राशन मुहैया करवाएगी.

भगवंत मान ने पहले ही एलान कर दिया था कि सोमवार को उनकी सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रही है. भगवंत मान ने वीडियो जारी कर कहा, ”आज मैं आपके सामने यह बात कहने आया हूं कि आपकी पंजाब सरकार घर तक राशन पहुंचाने की स्कीम शुरू करने जा रही है. साफ अनाज या गेंहू आपके घर पर पहुंचेगा.”

भगवंत मान ने आगे कहा, ”आपको लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. आपसे पूछा जाएगा कि आप घर हैं. जब आप घर होगे तभी आपको राशन मिलेगा. यह आपके लिए विकल्प है. अगर आप खुद जाकर राशन ले सकते हैं. वहां अगर कोई तोल नाम में कोई कमी है. आपका हक अब आपके दरवाजे पर मिलेगा.”

राशन लेने के लिए छोड़नी पड़ती है दिहाड़ी- मान

उन्होंने कहा कि गरीबों को कई बार तो राशन लेने के लिए अपनी दिहाड़ी छोड़नी पड़ती है. यह दुख की बात है. जिन्हें उसी दिन कमाकर उसी दिन खाना होता है, उन्हें अपने हिस्से का राशन लेने के लिए दिहाड़ी छोड़नी पड़ती है. मैं उन बुजुर्ग माताओ को भी जानता हूं, जो दो-दो किलोमीटर चलकर राशन डिपो तक जाती हैं. फिर उसको साफ करती हैं. कई बार वो राशन खाने लायक भी नहीं होता, लेकिन फिर भी उन्हें वो खाना पड़ता है. हालांकि अब ऐसा नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि आपके द्वारा चुनी हुआ आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह फैसला किया है कि ऐसे लोगों को घर तक राशन पहुंचाया जाएगा. मान ने कहा कि हम डोर स्टेप डिलीवरी यानी घर तक राशन पहुंचाने की स्कीम शुरू करने जा रहे हैं. जिसके तहत आटे-दाल की साफ बोरिया आपके घर तक पहुंचाई जाएगी. हमारे अधिकारी आपको फोन कर पूछंगे की आप किस समय घर पर हैं. हमारे अधिकारी उस हिसाब से आपको आपके घर तक राशन पहुंचाएंगे. यह एक वैकल्पिक योजना है.’

पूर्व विधायकों को सिर्फ एक कार्यकाल के लिए मिलेगा पेंशन

पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार बनते ही आम आदमी पार्टी की सरकार एक्शन मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं. उन्होंने शुक्रवार को पूर्व विधायकों को सिर्फ एक कार्यकाल के लिए पेंशन देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि पूर्व विधायकों को अब सिर्फ एक कार्यकाल के लिए ही पेंशन मिलेगी. इस तरह से विधायकों को प्रत्येक कार्यकाल के लिए पेंशन मिलने की प्रथा समाप्त हो जाएगी. विधायक को एक कार्यकाल के लिए 75,000 रुपये की पेंशन मिलती है. इसके बाद, आगे के प्रत्येक कार्यकाल के लिए अतिरिक्त 66 प्रतिशत पेंशन राशि मिलती है. वर्तमान समय में 250 से अधिक पूर्व विधायकों को पेंशन मिल रही है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.