इमरान खान ने पाकिस्तान की जनता से 27 मार्च को घर से बाहर निकलने की अपील की है। ताकि सभी मिलकर बदी के खिलाफ आवाज बुलंद कर सकें।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान इस बार चारों तरफ से घिर गए हैं। उनका सत्ता से बेदखल होना लगभग तय है। इस बीच इमरान खान ने पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया है कि वो लोग गद्दी छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। जबकि इमरान खान इस्तीफा देने को तैयार नहीं हैं। इस बार पाक सेना भी उनके साथ नहीं है। इसलिए उनकी मुश्किलें पहले से ज्यादा खराब है।
पाक संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले इमरान खान ने एक बार फिर विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी नेताओं को डाकुओं का टोला करार दिया है। इमरान खान ने विपक्ष पर हार्स ट्रेडिंग का भी आरोप लगाया है।
एम इमरान खान ने कुरान का जिक्र करते हुए विपक्ष पर हमला बोला है। हुक्म देता है कि तुम्हें अच्छाई के साथ खेड़े होना है। बुराई और बदी के खिलाफ ख़ड़े होना है। इससे इमान और मुआशरा जिंदा रहता है।
उन्होंने कहा कि कुरान में अल्लाह उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों को चाहिए कि वो विरोधियों को ऐसी सबक सिखाएं ताकि किसी की हिम्मत नहीं होनी चाहिए कि वो हॉर्स ट्रेडिंग यानि सासदों को खरीद कर मुल्क की जम्हूरियत और कौम को नुकसान पहुचाएं।