क्रिकेट खेल

आईपीएल 2022 में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स नए अवतार में दिखेगी,ओपनिंग मैच से पहले लॉन्च की नई जर्सी

आईपीएल 2022 का आगाज इस शनिवार को होगा. सीजन ओपनर में पिछले साल की दो फाइनिस्ट टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर होगी.

आईपीएल 2022 की शुरुआत शनिवार से होने वाली है. पहले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगी. चेन्नई कई साल सीजन ओपनर मुकाबला खेल चुका है. मैच शनिवार को खेला जाना है और इससे पहले टीम ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है. सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पहले फैंस को इशारा दिया कि वह अपनी नई जर्सी लॉन्च करने वाले और फिर कुछ समय बाद वीडियो शेयर करके नई जर्सी लॉन्च की.

सीएसके की टीम हमेशा से ही पीले रंग में रंगी दिखाई देती है. चार बार चैंपियन बन चुकी सीएसके इस बार पांचवां खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी. इस सीजन में जीत के साथ ही वह मुंबई की बराबरी कर लेगा. टीम मौजूदा चैंपियन है और इस खास सीजन के लिए उन्होंने नई जर्सी लॉन्च कर दी है.

चेन्नई ने लॉन्च की नई जर्सी

चेन्नई सुपर किंग्स ने वीडियो शेयर किया जिसमें कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ भी नजर आए. टीम की नई जर्सी में केवल नए ब्रैंड के नाम का फर्क है. उसके डिजाइन और रंग और पैटर्न में कोई फर्क नहीं है. जर्सी के कंधो पर वही कैंफ्लॉज प्रिंट है वहीं शेर का प्रिंट है. वीडियो में धोनी की जर्सी नंबर 7 को नए अवतार में दिखाई देगा.

चेन्नई ने चार खिलाड़ियों को किया था रिटेन

ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया है. रवींद्र जडेजा को 16 करोड़, एमएस धोनी को 12 करोड़, मोइन अली को आठ करोड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को छह करोड़ रुपए में रिटेन किया. हालांकि इस बार उन्होंने अपने स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना को अपने साथ नहीं जोड़ा है. वहीं टीम का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ही बनाया गया है.

सीएसके की 25 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, रितुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, ड्वेन ब्रावो, राबिन उथप्पा, दीपक चाहर, केएम आसिफ, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, राजवर्धन हैंगरगेकर, सिमरजीत सिंह, डेवोन कानवे, ड्वेन प्रिटोरियस, मिच सैंटनर, एडम मिल्ने, सुभ्रांशु सेनापति, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सी हरि निशांत, एन जगदीसन, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.