बिहार राज्य

लालू प्रसाद को दिल्ली एम्स ने एडमिट करने से किया इंकार, रिम्स वापस ले जाने की दी सलाह, चार्टर्ड फ्लाइट से वापस लौटेंगे रांची

लालू प्रसाद को एम्स ने भर्ती करने से मना कर दिया है. और उन्हें रिम्स रांची लौटने के लिए कहा गया है. जिसके बाद आज वह चार्टर्ड फ्लाइट से वापस रांची लौटेंगे.

रांची में तबीयत बिगड़ने के बाद मंगल बार को रिम्स से एम्स पहुंचे लालू प्रसाद को एडमिट करने से मना कर दिया है. मंगलवार को रिम्स में स्थिति खराब होने के बाद उन्हें एयर ऐंबूलेंस से एम्स दिल्ली ले जाया गया था. जहां उन्हें इमर्जेंसी वार्ड में रातभर ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद सुबह चार बजे डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके साथ ही  उन्हें RIMS के डॉक्टरों से ही इलाज कराने की सलाह दी गई है. इसके बाद लालू प्रसाद अपनी बेटी मीसा भारती के साथ आज दोपहर 3 बजे चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली लौट रहे हैं

मंगलवार को दिल्ली गए थे लालू प्रसाद

मंगलवार को लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ने के बाद रिम्स के डायरेक्टर की अगुवाई में मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था. बोर्ड ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स ले जाने की सलाह दी थी. रिम्स के डायरेक्टर डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने कहा था कि लालू प्रसाद का दिल और गुर्दे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. इस वजह से उन्हें एम्स रेफर किया गया है

कई बीमारियों से पीड़ित हैं लालू प्रसाद

चारा घोटाला के पांचवें मामले में लालू प्रसाद 5 वर्ष की सजा होटवार जेल में काट रहे हैं. तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में रहने की राहत मिली है. लालू प्रसाद डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी रोग, किडनी में स्टोन, तनाव, थैलेसीमिया, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, कमज़ोर इम्यूनिटी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या जैसी कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं

लालू प्रसाद को मिली है पांच साल की सजा

लालू प्रसाद को सीबीआई कोर्ट ने डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी मामले में पांच साल की सजा और 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. डोरंडा कोषागार मामले से पहले उन्हें देवघर, चाईबासा के दो और दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में सजा सुनाई गई है. डोरंजा कोषागार मामला सबसे चर्चित इसलिए है कि क्योंकि इसमें सीबीआईने जांच में पाया कि अफसरों और नेताओं ने मिलकर फर्जीवाड़े का अनोखा फॉमूर्ला तैयार किया इस मामले में स्कूटर पर भैंस और सांड़ को हरियाणा और दिल्ली से कथित तौर पर ढोया गया था

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.