दलिया काफी पौष्टिक होता है। दलिया वजन घटाने के साथ ही वजन बढ़ाने में भी कारगर होता है। जानें वजन बढ़ाने के लिए दलिया कैसे खाएं?

मोटापा भी एक तरह की बीमारी ही है, जिसका सामना करने वालों को अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दूसरी परेशानियों को झेलना पड़ता है. कहते हैं कि वजन घटाना एक तरह का चैलेंज है. वैस वजन घटाने के अलावा कभी-कभी वजन बढ़ाना भी एक चैलेंज की तरह ही माना जाता है. कई बार लोगों के लिए वजन बढ़ाना भी किसी चुनौती से कम नहीं लगता. दुबले और पतलेपन से परेशान लोगों का मजाक तक उड़ाया जाता है, यहां तक कि उन्हें कुपोषण से ग्रस्त भी बता दिया जाता है. वैसे पतलेपन से छुटकारा पाने वालों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. उन्हें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिनमें हेल्दी फैट और न्यूट्रिशन की भरमार हो.
पोषक तत्वों से भरपूर दलिया खाकर ऐसे लोग अपनी सेहत में सुधार ला सकते हैं. दलिया अगर सही तरीके और सीमित मात्रा में खाया जाए, तो बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको हेल्दी दलिया बनाने के चार तरीकों के बारे में बताएंगे. इन तरीकों को अपनाकर दुबले-पतलेपन से निजात पाने में मदद मिल सकती है.

दाल और दलिया
वजन बढ़ाने के लिए आप दलिया की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। लेकिन इसमें अधिक मात्रा में दाल शामिल करें। आप दलिया के साथ मूंग, अरहर आदि दाल मिला सकते हैं। इससे आपको भरपूर प्रोटीन, आयरन और विटामिंस मिलेंगे। साथ ही दलिया की खिचड़ी में घी और हींग का छोंका भी लगाएं। इससे दलिया स्वादिष्ट और अधिक पौष्टिक बनता है।

वेजिटेबल दलिया
शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति करने के लिए सब्जियों को एक बेहतरीन सोर्स माना जाता है. अगर आप दलिया में वेजिटेबल को मिलाकर खाएंगे, तो ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. इसके लिए दलिए को घी में भूनने के बाद इसमें प्याज, टमाटर, पालक व अन्य सब्जियां मिलाएं. इस नमकीन दलिए को कुछ देर पकने दें और फिर इसका सेवन करें. घी से बने इस दलिया से आपको हेल्दी फैट मिलेगा और पोषक तत्वों की कमी भी दूर होगी.

दलिया का हलवा
अक्सर लोग सूजी का हलवा खाते हैं, लेकिन दलिया का हलवा भी टेस्टी बनता है. खास बात है कि ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ वजन बढ़ाने में कारगर होता है. इसके लिए आपको दलिए को घी में भूनकर उसमें पानी ऐड करना है और फिर शुगर भी डालनी है. अगर आप ड्राई फ्रूट्स खाना पसंद करते हैं, तो इसमें काजू, बादाम और किशमिश डालना न भूलें. ये एक तरह का मीठा दलिया है, जो आपको काफी पसंद आएगा.