टीवी बॉलीवुड मनोरंजन

मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार के पांव पर रंग लगा के मनाई होली!

बॉलीवुड के कई कपल्स के लिए ये होली बेहद खास रही है, क्योंकि ये उनकी शादी के बाद की पहली होली है। इसी कड़ी में मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार भी शादी के बाद अपनी पहली होली मनाते नजर आए हैं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे देख फैंस मौनी की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

दरअसल, मौनी रॉय ने अपने हमसफर सूरज नाम्बियार के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे कपल ने होली को खास बनाया है। इन फोटोज को शेयर करते हुए मौनी ने लिखा, ‘आपकी जिंदगी में खुशियों, प्यार और हंसी का रंग हमेशा के लिए घुले रहे। हैप्पी होली।’

एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि मौनी अपने पति के पांव में रंग लगा रही हैं। इन पिक्चर्स को देख फैंस मौनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फैंस समेत कई सितारे भी उनकी तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही यूजर्स को इन फोटोज पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं देते देखा गया है।

बताते चलें कि मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार ने पिछले महीने शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। बात करें, मौनी के वर्कफ्रंट की तो, वो जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर संग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। फिलहाल मौनी रॉय ‘डीआईडी लिटिल मास्टर’ के सीजन 5 की जज के रूप में नजर आ रही हैं।

Avatar

Harshita Ahuja

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.