सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले एशियाई कप के लिए क्वालीफाई कर इतिहास रच दिया। भारत की इस सफलता के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टीम और कप्तान को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया।

सुनील छेत्री के नेतृत्व वाली भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियन कप 2023 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय टीम को इसके लिए देश के कोने-कोने से बधाई मिल रही है। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी भारतीय फुटबॉल टीम को बधाई दी, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी। इतिहास में पहली बार भारतीय फुटबॉल टीम ने लगातार 2 बार इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली ने ट्वीट कर भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एएफसी एशियाई कप 2023 के लिए क्वालीफाई करने में भारतीय फुटबॉल टीम की ओर से बहुत अच्छा काम है। सुनील छेत्री के नेतृत्व में टीम ने महान भावना का प्रदर्शन किया और ऐसा करने के लिए फुटबॉल के मक्का से बेहतर कोई जगह नहीं है। फैन्स ने दिया भरपूर सपोर्ट।
यूजर ने खुद बीसीसीआई अध्यक्ष को बताई गलती
इस ट्वीट में गांगुली ने एक बड़ी गलती कर दी, जिसे नेपाल के फैन ने पकड़ लिया और उसके बाद गांगुली ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया और सुधार के साथ एक और ट्वीट किया. दरअसल, गांगुली ने भारतीय टीम के कप्तान छेत्री को बधाई देते हुए उन्हें गलत टैग कर दिया। उन्होंने सुनील छेत्री को ट्विटर पर गलत टैग किया। इसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष ने गलत अकाउंट को टैग कर दिया, उस यूजर ने भी गांगुली को जवाब देते हुए कहा कि ये आपके कप्तान सुनील छेत्री नहीं हैं। वह नेपाल का रहने वाला है। कृपया इसे ठीक करें।