अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। इस फिल्म उन्हें काफी उम्मीद थी। अब खबर आ रही है कि उन्हें धूम 4 से भी आउट कर दिया गया है।

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ एक के बाद एक कंट्रोवर्सी में घिरी हुई है। पहले करणी सेना ने फिल्म के टाइटल पर विरोध किया तो उसके बाद गुर्जर समाज भी अपनी परेशानी लेकर कूद पड़ा और अब जब फिल्म रिलीज की दहलीज पर है तो मेकर्स के लिए एक खराब खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सम्राट पृथ्वीराज को कुवैत और ओमान जैसे देशों में बैन कर दिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ”ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे गौरवशाली हिंदू सम्राट पृथ्वीराज के जीवन और साहस पर आधारित एक फिल्म को कुवैत और ओमान जैसे कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बैन कर दिया गया है। ऐसा लगता है कि इन देशों ने फिल्म की रिलीज से पहले ये स्टैंड लिया है.
आगे कहा, ”सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जीवन इस बात का प्रमाण है कि भारतीय सही के लिए खड़े हुए और हमारे देश को बेरहम आक्रमणकारियों से बचाया जो केवल हमारे लोगों को लूटना और हत्या करना चाहते थे। उनके जीवन की कहानी पर प्रतिबंध लगाने से केवल एक ही सवाल उठता है कि लोग इतिहास पर एक नज़र क्यों नहीं डालते और स्वीकार करते हैं कि भारत और हिंदुओं के साथ क्या हुआ।सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा सोनू सूद और संजय दत्त लीड रोल मे हैं। फिल्म को डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने डायरेक्ट किया है और ये हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी.
वहीं अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो पृथ्वीराज के अलावा मिशन सिंड्रेला, रक्षाबंधन, राम सेतु, सेल्फी, गोरखा, ओह माय गोड 2, बड़े मियां छोटे मियां और मोगुल जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।