पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को पाकिस्तान में अनोखे तरीके से श्रद्धांजलि दी गई है. श्रद्धांजलि का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही फैंस उनको रोज अपने अंदाज में याद कर रहे है। अभी हाल में 11 जून को सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन था, इस मौके पर देश के साथ-साथ विदेश में भी फैंस ने उन्हें याद किया। टाइम्स स्कॉयर पर सिद्धू मूसेवाला को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में याद किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब पाकिस्तान में ट्रक वालों ने भी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी है। जिसे देख आपका भी दिल पिघल जाएगा.
ट्रक पर बनवाया पोस्टर
जब से लोगों ने अपने प्यारें पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को खोया है, तब से वो इस गम से बाहर नहीं आ पाएं है। सिद्धू मूसेवाला के जाने के बाद उनके फैंस उन्हें खूब याद कर रहे है। ऐसे ही कुछ फैंस हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी है। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को अपने अंदाज में याद किया है। किसी ने ट्रक पर उनका पोस्टर बनवा लिया, तो किसी ने बाइक पर फोटो लगा ली। ट्रक वाले पोस्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अदमी अपने ट्रक के पीछे सिद्धू मूसेवाला का पोस्टर बना रहा है। इसके बाद उसे साफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। ये वीडियो इंटरनेट पर आते हा छा गया है। जिसे देखने के बाद फैंस इमोशनल हो रहे है। तो चलिए देखते है इस फैन का प्यार और बाकी लोग इस पर क्या बोल रहे है।
वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @maryamsonii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘पाकिस्तानी लड़कों ने मिट्टी के सपूत सिद्दू मूसेवाला को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी.’
ट्विटर पर पोस्ट की गई इस वीडियो को अभी तक 30 हजार से ज्यादा बार देखा चुका है. वीडियो पर 2300 से ज्यादा लाइक हैं. इसी के साथ ट्विटर यूजर वीडियो को री-ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘वीडियो काफी सुंदर है.