सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद सभी काफी सतर्क हो गए हैं। वहीं पुलिस भी सभी स्टार्स की सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम कर रही हैं। मीका सिंह के बाद अब सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को निधन हो गया। सिंगर पर गोलियों से हमला किया गया था। सिंगर के निधन के बाद कई सेलेब्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं हाल ही में सलमान खान की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिद्धु मूसेवाला के निधन के बाद ये सब किया गया है। एक सीनियर ऑफिशयल का कहना है कि मुंबई पुलिस ने स्टार की ओवरऑल सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है ताकी वह गैंगस्टर बिश्नोई और उनकी गैंग से एक्टर को बचा रखें। बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बताया जा रहा है।
सलमान थे हिट लिस्ट में
बता दें कि सलमान पहले ही बिश्नोई के हिट लिस्ट में थे जब सलमान का काले हिरण शिकार मामले में नाम आया था। बिश्नोई के गैंग का कहना था कि काले हिरण को काफी मानता था और सलमान का ऐसे केस में नाम आने के बाद से उनके समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। बिश्नोई ने इससे पहले साल 2018 में सलमान को मारने की धमकी दी थी।
बिश्नोई के करीबी शख्स राहुल 2020 में गिरफ्तार हुआ था और उस वक्त उसने बताया था कि उन्होंने प्लान बनाया था सलमान को मारने का और इसके लिए वह मुंबई भी गया था और वहां रेकी की भी थी।
मीका सिंह की भी बढ़ाई सिक्योरिटी
सिंगर मीका सिंह की भी सिक्योरिटी बढ़ाई गई है। बता दें कि मीका ने सिद्धू के निधन के बाद इंटरव्यू में बताया था कि सिंगर को काफी समय से कई गैंगस्टर्स की धमकियां आ रही हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि कुछ दिनों पहले जब सिद्धू मुंबई आए थे तब उन्होंने कहा था कि वह मुंबई में खुले धूम सकते हैं। यहां उन्हें किसी सिक्योरिटी की जरूरत नहीं है। बता दें कि मीका इन दिनों शो मीका दी वोटी की शूटिंग कर रहे हैं जोधपुर में और वहां उनके होटल और आस-पास सारी सिक्योरिटी बढ़ा दी है।