भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘मेरे महबूब’ रिलीज हुआ है और इसमें एक्टर्स के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है.

भोजपुरी की फेमस जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जितनी तारीफ की जाए कम है. कोई फिल्म हो या सॉन्ग दोनों की जोड़ी ‘हिट’ की गारंटी हैं. वजह है दर्शकों का मिलने वाला इतना प्यार. जब भी दोनों की जोड़ी किसी गाने या फिल्म में एक साथ नजर आती है धमाल मचा देती है. सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें और डांस वीडियो खूब वायरल होती रहती हैं. दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में साथ अभिनय कर चुके हैं. दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है. इन दिनों एक बार फिर दोनों की खूबसूरत और रोमांटिक जोड़ी की खूब चर्चा हो रही है. वजह है दोनों का एक पुराना भोजपुरी गाना.
यहां देखें निरहुआ-आम्रपाली की फिल्म का गाने का वीडियो
निरहुआ और आम्रपाली की नई फिल्म आ रही है जिसका नाम है ‘हम हैं दूल्हा हिंदुस्तानी’, इस फिल्म का गाना ‘मेरे महबूब’ को Enter10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इस पूरे गाने में निरहुआ की सादगी और उनका सादगी से भरा प्यार नजर आ रहा है. दोनों को दमदार केमेस्ट्री दर्शकों को आकर्षित कर रही है. यही वजह है कि ये गाना बहुत पसंद किया जा रहा है. इस गाने को आवाज दी है आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने. इस फिल्म इन दोनों के अलावा मधु शर्मा, समीर आफताब, सुरेंद्र पाल सिंह जैसे कलाकार काम कर रहे हैं. इस फिल्म के निर्देशक स्वर्गीय असलम शेख हैं जो अब इस दुनिया मे नहीं हैं.
भोजपुरी को सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है निरहुआ-आम्रपाली की
निरहुआ और आम्रपाली की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली भोजपुरी जोड़ी है. इस जोड़ी ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दर्जनों हिट फिल्में दी हैं. निरहुआ की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से ही आम्रपाली ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. उसके बाद बाद से ये जोड़ी हिट हो गई. इस फिल्म ने लगातार कई फिल्मों में काम किया और उसमें से अधिकतर फिल्में बॉक्सऑफिस पर सफल साबित हुईं. निरहुआ भी इस बात को मानते हैं कि उनकी और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी की सबसे टॉप जोड़ी है. अभी हाल ही में ये जोड़ी कपिल शर्मा के शो में नजर आई थी. इस जोड़ी के साथ रवि किशन और रानी चटर्जी भी ‘द कपिल शर्मा शो’ में मौज-मस्ती करते नजर आए थे.