कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पंजाब की जनता से कई बड़े वादे किए हैं. इस घोषणापत्र मे एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया गया है.

कांग्रेस ने शुक्रवार को पंजाब के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पंजाब की जनता से कई बड़े वादे किए हैं. इस घोषणापत्र में एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया गया है.चुनावी मेनिफेस्टो में कांग्रेस का कहना है कि अगर कांग्रेस सरकार बनती है तो एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी. इसके अलावा, नवजोत सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस की सरकार शराब बिक्री, बालू खनन के लिए निगम बनाकर माफिया राज खत्म करेगी. कांग्रेस ने सरकारी एजेंसियों द्वारा तिलहन, दाल, मक्का की खरीद का वादा भई किया है. इसके अलावा कांग्रेस के घोषणापत्र में पंजाब की महिलाओं को प्रति माह 1,100 रुपये, प्रति वर्ष 8 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा भी किया गया है.
कांग्रेस ने क्या क्या वादे किए हैं?
1- शराब और रेत खनन के सरकारी निगम बानाकर तथा परिवहन और केबल के बेहतर विनियमन द्वारा माफिया राज को समाप्त करेंगे. 2- जरूरतमंद महिलाओं के लिए 1100 रुपये हर महीना और 8 सिलेंडर हर साल नि:शुल्क. 3- सीएम के पहले दस्तखत के साथ हर साल 1 लाख नौकरियां. 4- 6 महीने में हर कच्चा मकान होगा पक्का 5- वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 31 सौ किया जाएगा. 6- दाल, तेल के बीच और मक्के की एमएसपी मिलेगी और खरीदी होगी. 7- सभी जरूरतमंद छात्रों के लिए सरकारी स्कूल, कॉलेज औरविश्वविद्यालय में मुफ्त शिक्षा, SC स्कॉलरशिप जारी रहेगी, BC और सामान्य वर्ग के लिए विस्तृत होगी. 8- सरकारी अस्पतालों में सभी के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं 9- जरूरतमंद लड़कियों के लिए शिक्षा सहायता के तहत कक्षा 5 तक 5000 रुपये, कक्षा 10वी तक 10 हजार रुपये और कक्षा 12वीं तक के लि 20 हजार रुपये और कंप्यूटर 10- मनरेगा के तहत मजदूरी को बढ़ाकर 350 रुपये किया जाएगा, वहीं कार्य दिवस 100 से बढ़ाकर 150 दिन किए जाएंगे. 11- स्टार्टअप के लिए 1 हजार करोड़ का निवेश फंड 12- स्टार्टअप के लिए 2 लाख का ब्याज मुफ्त 13- इंस्पेक्टर राज का अंत, 70 सेवाएं ऑनलाइन की जाएंगी घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, पहले हस्ताक्षर के साथ ही हम एक लाख सरकारी नौकरी देंगे. कांग्रेस ने पांच साल में पांच लाख नौकरी देने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार फिर से सत्ता में आई तो 6 महीने में हर कच्चा मकान होगा पक्का हो जाएगा. वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कांग्रेस का 13 प्वॉइंट का एजेंडा बाबा नानक से प्रभावित है. हम घोषणा पत्र के जरिए लोगों को ये बताना चाहते हैं कि हम पंजाब के लिए क्या करने वाले हैं. पेड़ का फल निकल आया है और हम लोगों को फल खिलाना चाहते हैं.