
मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फैसला किया है कि बाबा भीम राम अंबेडकर साहब के जीवन पर एक नाटक आयोजित किया जाएगा।
25 फरवरी से 12 मार्च तक रोजाना दो शो होंगे जिसमें से शाम 4:00 बजे और शाम 7:00 बजे होगा। इन शो के टिकट फ्री होंगे। टिकट के लिए यह www.babasahebmusical.in पर जाकर या फिर 880020 9938 पर कॉल करके टिकट बुक कर सकते हैं। मुख़्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि रोहित रॉय बाबासाहेब की भूमिका निभाएंगे।
इसके अलावा नाटक बाबासाहेब का निर्देशन महुआ चौहान ने किया है। इसके कार्यक्रम के लिए 100 फीट बड़ा और 40 फीट का रिवॉल्विंग स्टेज लगाया जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेज शो है। मैं आम लोगों से अपील करूंगा कि वे आएं और शो देखें और बाबासाहेब अंबेडकर के जीवन से सबक लें।