ओटीटी बॉलीवुड मनोरंजन

रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का देहांत हो गया है बेटी रवीना ने इमोशनल पोस्ट शेयर करके दी खबर!!

रवि टंडन का शुक्रवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। उनकी शुरूआती फ़िल्मों में ‘अनहोनी’ और ‘खेल खेल में’ शामिल हैं। अभिनेत्री रवीना टंडन उनकी बेटी हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन के पिता और फिल्म डायरेक्टर रवि टंडन का निधन हो गया है. दरअसल, इस बात की जानकारी खुद रवीना टंडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है. रवीना टंडन ने अपने पिता के साथ कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पिता के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं. रवीना टंडन के पिता रवि टंडन 87 साल के थे. बता दें कि, रवीना के पिता का निधन 11 फरवरी को दोपहर में उनके घर पर ही हुआ. अचानक पिता के चले जाने से रवीना बहुत ही ज्यादा दुखी हैं.

रवीना टंडन ने पिता के साथ अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में उन्होंने अपने पिता का हाथ पकड़ा हुआ है और दोनों मुस्कुराते हुए किसी इवेंट में जा रहे हैं. दूसरी तस्वीर एक थ्रोबैक पिक्चर है जिसमें रवीना एक छोटी सी बच्ची हैं जिन्हें उनके पिता रवि टंडन ने अपनी गोद में लिया हुआ है और रवीना कहीं देख रही हैं. इसके बाद की तस्वीर में रवीना अपने पिता के साथ एक इवेंट में बैठकर हंस रही हैं और उनके पिता भी मुस्कुरा रहे हैं जबकि चौथी तस्वीर में रवीना टंडन अपने पिता को गाल पर किस कर रही हैं. रवीना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे पापा. मैं हमेशा आपके जैसी रहूंगी. मैं कभी आपका साथ नहीं छोड़ूंगी. लव यू पापा.’ रवीना के इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी-अपनी संवेदनाएं भेजी हैं.

कई फिल्मों को कर चुके हैं डायरेक्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रवीना टंडन के पिता रवि टंडन बॉलीवुड के एक जाने-माने डायरेक्टर रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में डायरेक्ट की हैं इनमें नजराना, मुकद्दर, मजबूर और निर्माण के अलावा कई और भी हैं. इनके अलावा अनहोनी और एक मैं और एक तू जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया था. रवीना के पिता ने वीणा से शादी की थी. रवीना के अलावा उनका एक बेटा भी है जिनका नाम राजीव है. राजीव भी खुद एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं. ये बहुत ही कम लोग जानते हैं कि रवीना टंडन का नाम रवि और वीणा टंडन के नाम को मिलाकर रखा गया था.

हाल ही में रवीना टंडन को एक वेब सीरीज में देखा गया था. जिसमें उन्होंने बहुत ही दमदार कैरेक्टर प्ले किया था. इसके अलावा रवीना यश की फिल्म ‘केजीएफ 3’ में नजर आएंगी. इस फिल्म से कुछ दिनों पहले टीजर रिलीज किया गया था जिसमें उनका लुक बहुत डेरिंग लेडी वाला लग रहा था.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.