काम की बात

देश के कई शहरो में गिरा एयरटेल नेटवर्क,कंपनी ने ग्राहकों से मांगी माफी

एयरटेल की सर्विस देशभर में डाउन, इंटरनेट नहीं यूज कर पा रहे हैं यूजर्स देशभर के एयरटेल यूजर्स को दिक्कत हो रही ,हैं

दिल्ली-कोलकाता समेत कई शहरों में सेवाएं ठप, ब्रॉडबैंड से लेकर मोबाइल नेट तक पड़े बंद,शुक्रवार को देशभर में एयरटेल के यूजर्स को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा. एयरटेल के ब्रॉडबैंड  और मोबाइल ग्राहकों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर नेटवर्क डाउन होने की शिकायत की. नेटवर्क डाउन होने की वजह से एयरटेल की फाइबर इंटरनेट सेवाओं के साथ मोबाइल इंटरनेट की सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा. इंटरनेट आउटेज ट्रैकर डाउन डिटेक्टर के मुताबिक इस आउटेज की वजह से देश के विभिन्न शहरों और जिलों में एयरटेल यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. डाउन डिटेक्टर की मानें तो एयरटेल यूजर्स को शुक्रवार 11 बजे से इंटरनेट संबंधी समस्याएं आई थीं. बता दें कि इस पूरे मामले पर एयरटेल ने ट्वीट कर आउटेज की पुष्टि की है. इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि एयरटेल के नेटवर्क के साथ हुई गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है और अब सभी सेवाएं सामान्य रूप से काम कर रही हैं.

एयरटेल ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों से माफी मांगते हुए लिखा, ”हमारी इंटरनेट सेवाओं में कुछ देर के लिए समस्या आई थी और इससे आपको हुई असुविधा के लिए हमें गहरा खेद है. अब सब कुछ सामान्य हो गया है क्योंकि हमारी टीमें हमारे ग्राहकों को एक सहज अनुभव देने के लिए काम करती रहती हैं.”

बताते चलें कि मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं के साथ होने वाली इस तरह की दिक्कतें काफी कम देखने को मिलती हैं. यहां एयरटेल ने तो करीब एक घंटे में समस्या का समाधान कर लिया लेकिन अभी कुछ ही दिन पहले जब जियो का नेटवर्क डाउन हुआ था तो जियो ग्राहकों को करीब 8 घंटे तक समस्याएं हुई थीं.

कुछ ही दिन पहले डाउन हुआ था जियो का नेटवर्क

बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही रिलायंस जियो का नेटवर्क भी डाउन हो गया था, जिसकी वजह से मुंबई और आसपास के इलाकों में रहने वाले जियो यूजर्स को करीब 8 घंटे तक काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था. जियो यूजर्स को हुई इस समस्या की वजह से कंपनी ने अपने ग्राहकों से माफी मांगते हुए 2 दिन का मुफ्त अनलिमिटेड प्लान दिया था.


Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.