#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव 2022

ऐसा क्या हुआ की मतदाताओं से मोदी ने मांगी माफ़ी!!

आज उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में पहले फेज की वोटिंग चल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सहारनपुर में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया। जिस वक्त वह रैली में भाषण दे रहे थे, उस वक्त रैली स्थल से ठीक 60 किलोमीटर दूर शामली, मुजफ्फरनगर समेत 11 जिलों में लोग वोट डाल रहे थे। इस बीच, मंच से प्रधानमंत्री मोदी ने पहले चरण के मतदाताओं से माफी मांगी।

पीएम मोदी ने कहा मुजफ्फरनगर में जो हुआ, वो तो कलंक था ही, लेकिन यहां सहारनपुर में जो कुछ हुआ था, वो भी खौफनाक था। राजनीतिक संरक्षण में कैसे लोगों को निशाना बनाया जाता है, सहारनपुर का दंगा इसका प्रमाण है। ऐसी ही करतूतों के कारण 2017 में आप लोगों ने दंगा-वादियों को सबक सिखाया।

मोदी की तारीफ में मुस्लिम बहनों के बयान को देखकर इन ठेकेदारों को लगा कि इन बेटियों को रोकना होगा। इसलिए मुस्लिम बहन-बेटियों का हक रोकने के लिए, उनकी आकांक्षाओं को रोकने के लिए नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग मुस्लिम बहनों को बरगला रहे हैं ताकि मुस्लिम बेटियों का जीवन हमेशा पीछे ही रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सरकार, हर मजलूम, हर पीड़ित मुस्लिम महिला के साथ खड़ी है। कोई मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म ना कर सके, योगी जी की सरकार इसके लिए जरूरी है। सबका साथ, सबका विकास ही यूपी के विकास का मूलमंत्र है। पीएम मोदी ने कहा भाजपा के लिए विकास में बेटियों की सहभागिता सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए आज हर सेक्टर को बेटियों के लिए खोला जा रहा है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.