#इलेक्शन की खबरें उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा चुनाव 2022

‘हैवीवेट या डेडवेट’, RPN सिंह के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने ली चुटकी!

कांग्रेस के दिग्गज नेता आरपीएन सिंह आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. बीजेपी उन्हें स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ उतार सकती है. आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी ने उन्हें कायर बताया है.

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने तंज कसा है। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर लिखा कि, “हैवीवेट” या “डेडवेट”? जिन लोगों ने एक दशक से अधिक समय में एक सीट नहीं जीती है, वे चुनाव की पूर्व संध्या पर भाजपा में जा रहे हैं।

आरपीएन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज अपने इस्तीफे को ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ। जय हिंद। उन्होंने देश, जनता, पार्टी की सेवा का मौका देने के लिए धन्यवाद कहते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

आरपीएन सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर पी चिंदबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने लिखा कि आरपीएन सिंह उस लज्जाजनक लिस्ट में शामिल हो गए जिसमें जितिन प्रसाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। वहीं कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह लड़ाई कांग्रेस लड़ रही है, इसके लिए मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने आरपीएन सिंह को डरपोक कहते हुए लिखा कि इस लड़ाई में डरपोक नहीं लड़ सकते हैं।

कुशीनगर के सांसद रहे आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। वह 2009 के लोकसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य को भी चुनाव में हरा चुके हैं। माना जा रहा है कि, बीजेपी आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़वा सकती है। ऐसे में स्वामी प्रसाद मौर्या के लिए सीट पर कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.