#इलेक्शन की खबरें बिहार राज्य

एमएलसी चुनाव में पशुपति पारस की पार्टी आरएलजेपी ने वैशाली सीट पर किया दावा,आरा,गया और सहरसा पर भी नजर

बिहार में 24 सीटों पर होने वाली एमएलसी चुनाव की तारीखों का एलान भले ही नहीं हुआ हो. लेकिन एनडीए और महागठबंधन में इसके लिए दलों ने दावेदारी शुरू कर दी है. एनडीए की घटक दल पशुपति कुमार पारस वाली RLJP ने वैशाली सीट पर दावा किया है. इसके साथ ही पार्टी ने आरा, गया और सहरसा सीट पर भी दावा ठोका है.

बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से होने वाली एमएलसी चुनाव के लिए आरएलजेपी वैशाली सीट पर अड़ गई है. केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की नेतृत्व वाली आरएलजेपी ने वैशाली के साथ-साथ गया, आरा और सहरसा सीट पर भी दावेदारी पेश की है. पार्टी ने इस बावत एनडीए के सभी दलों को इसकी सूचना दी है. बताया जा रहा है कि पार्टी ने वैशाली आरएलजेपी प्रमुख पारस का लोकसभा क्षेत्र होने की वजह से वहां से लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी है.

पारस की पार्टी ने इसके साथ ही गया, आरा और सहरसा सीट पर भी दावा ठोका है. सहरसा से पिछली बार एलजेपी उम्मीदवार नूतन सिंह ने जीत दर्ज की थी. नूतन सिंह बाद में बीजेपी में शामिल हो गई है. तो वहीं रामविलास पासवान की पार्टी एलजेपी भी उनके बेटे और भाई में बट गई है. जिसके बाद बहुत कम उम्मीद है कि बीजेपी सहरसा सीट को आरएलजेपी के लिए छोड़ेगी. तो वहीं आरा और गया सीट पर एनडीए के ही दूसरे दलों ने दावा किया है.

हाजीपुर LJP की परंपरागत सीट रही है

चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान की लड़ाई में हुए पार्टी के बंटवारे से पहले हाजीपुर LJP की परंपरागत सीट रही है. पिछले विधान परिषद के चुनाव में हलांकि  LJP के उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बावजूद आरएलजेपी ने एनडीए के अंदर इस सीट पर दावेदारी की है. आरएलजेपी ने इस बावत घटक दलों के नेता नीतीश कुमार, बीजेपी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल तक अपनी बात पहुंचाने का दावा किया है. पिछली बार LJP ने सुपौल सीट से भी अपने उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन इसबार चुनाव के लिए पार्टी ने इस सीट पर दावा नहीं किया है.

24 सीटों पर होने हैं चुनाव

बिहार में स्थानीय कोटे से 24 सीटों पर चुनाव होने हैं. 2021 में होने वाला पंचायत चुनाव कोरोना संक्रमण की वजह से देर से संपन्न हुआ. इस वजह से स्थानीय निकाय कोटे से होने वाली एमएलसी चुनाव को भी नहीं कराया जा सका है. लेकिन पंचायत चुनाव संपन्न हो जाने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने भारत निर्वाचन आयोग को इसकी सूचना दी है. जिसके बाद कभी भी एमएलसी चुनाव के तारीखों का एलान हो सकता है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.