बॉलीवुड मनोरंजन मूवी रिव्यूज़

कॉमेडी फिल्म में एक साथ फिर से नजर आएंगे संजय दत्त और रवीना टंडन?

संजय दत्त और रवीना टंडन ने क्षत्रिय, आतिश और विजेता में एक साथ काम किया है. अभिनेत्री ने हाल ही में वेब सीरीज, ‘अरण्यक’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया.

Sanjay Dutt and Ravena Tandon

संजय दत्त और रवीना टंडन एक बार फिर से साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. जब भी ये जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आती है, कोई न कोई धमाल जरूर होता है. आने वाले महीनों में, 90 के दशक के लोकप्रिय सितारे संजय दत्त और रवीना टंडन कन्नड़ एक्शन ड्रामा, ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के साथ थिएटर स्क्रीन पर नजर आएंगे. इस फिल्म में संजय दत्त जहां एक विलेन के तौर पर नजर आएंगे वहीं रवीना टंडन भी बहुत ही दमदार भूमिका में नजर आएंगी. लेकिन इस फिल्म के बाद दोनों फिर से एक साथ एक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को एक नए डायरेक्टर डायरेक्ट करने वाले हैं.

जल्द ही एक साथ एक कॉमेडी फिल्म के लिए आएंगे संजय और रवीना

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों को एक साथ एक बड़ा स्टूडियो लेकर आ रहा है. हालांकि, दोनों को फिल्म के लिए साइन करना अभी बाकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, सोर्स ने बताया है कि, फिल्म को एक लीडिंग स्टूडियो ही प्रोड्यूस करेगा. ये फिल्म एक आइडिया स्टेज पर थी. फिल्म को देखकर मेकर्स को ऐसा लगा कि दोनों कॉमेडी के लिए एकदम परफेक्ट होंगे. इसीलिए वो एक्टर्स के पास पहुंचे और इस फिल्म के लिए एक्टर्स भी उतने ही एक्साइटेड हैं, जितने कि फिल्ममेकर्स. केवल यही नहीं बल्कि फिल्म का फाइनल ड्राफ्ट अभी तैयार किया जाना बाकी है. इसके बाद ही दोनों इस प्रोजेक्ट को साइन करेंगे. ये कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म की घोषणा फरवरी तक में हो सकती है.

केजीएफ 2’ से पहले दोनों ने साथ में की हैं तीन और फिल्में

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, संजय दत्त और रवीना टंडन ने क्षत्रिय (1993), आतिश (1994), और विजेता (1996) में एक साथ काम किया है. अभिनेत्री ने हाल ही में वेब सीरीज, ‘अरण्यक’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया. इन दोनों को एक साथ काफी समय के बाद देखना, वो भी एक कॉमेडी फिल्म में बहुत ही मजेदार होने वाला है. तो अभी से आप भी तैयार हो जाइए कॉमेडी के एक और बूस्टर डोज के लिए. जल्द ही इस फिल्म की अनाउंस हो सकती है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.