बॉलीवुड मनोरंजन

विक्की कौशल का 13 साल पुराना वीडियो हुआ वायरल !

विक्की कौशल के स्कूल के दिनों का वीडिया तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल हैं. एक्टर ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है.

विक्की कौशल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है. एक्टर का थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल है. ये वीडियो 13 साल पुराना है जिसमें विक्की स्कूल के दिनों में एक्टिंग सीखा करते थे. विक्की का ये वायरल वीडियो कुछ सेकंड का है जिसमें वो जबरदस्त एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में उनकी पुरानी दोस्त एक्ट्रेस शिरिन मिर्जा  भी नजर आ रही हैं. शिरिन ‘ये है मोहब्बते’ शो में सिम्मी भल्ला खुराना के रूप में नजर आई हैं. शिरिन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन का आयोजिन किया था जिसमें एक फैन ने उनसे विक्की के साथ एक तस्वीर या वीडियो शेयर करने के लिए कहा.

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विक्की का पुराना वीडियो शेयर किया है. विक्की ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कमेंट किया है, ” गुड ओल्ड एक्टिंग डेज 2009” एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ”जब हम छोटे बच्चे हुआ करते थे. इसके साथ हंसने वाली इमोजी भी शेयर की है और अगली साइड में वीडियो पोस्ट शेयर करने के लिए हाथ जोड़कर, हंसते हुए इमोज बनाई है”.

विक्की ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और बाद में किशोर नमित कपूर एकडेमी में एक्टिंग सीखी. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेकर अनुराग कश्यप के साथ 2012 में ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया था. साथ ही फिल्मों में छोटे- मोटे रोल भी किए थे. विक्की ने 2015 में मसान से डेब्यू किया था. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था.

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के बारे में बात करते विक्की ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मैं थिएटर्स में रोल्स करता था और कभी- कभी मैं सिर्फ ओपनिंग अनाउसमेंट करता था. लेकिन मैं अपने समय को एन्जॉय कर रहा था. मैंने कई फिल्म्स के लिए ऑडिशन दिए हैं जिसके आखिरी राउंड तक पहुंचता था लेकिन किसी न किसी वजह से काम नहीं बनता था. 2015 में ‘जुबान’ और ‘मसान’ मिलने से पहले तक ऐसा कई महीनों तक चलता रहा.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.