क्रिकेट खेल

विराट कोहली के डांस को लेकर बोले- वीरेंद्र सहवाग ‘छमिया नाच रही…’,जिसे सुनकर भड़के फैंस ने की इस्तीफे की मांग

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का बल्ला नहीं चला. उन्होंने पहली पारी में 11 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में 20 रनों पर ही पवेलियन लौट गए.

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन के दौरान कमेंट्री करने का एक वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में सुना जा सकता है कि सहवाग ने मैदान पर फील्डिंग के दौरान विराट कोहली के डांस पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसी को लेकर सहवाग की सोशल मीडिया पर किरकिरी हो रही है और कमेंट्री से उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है। 

मोहम्मद कैफ और वीरेंद्र सहवाग ऑन-एयर थे और दोनोंने रिप्ले के दौरान कोहली को डांस करते हुए देखा, क्योंकि टीम इंडिया को विकेट मिला था। विराट ऐसा कई बार करते नजर आते हैं और फैंस का मनोरंजन करते हैं, लेकिन इसी दौरान कमेंट्री कर रहे सहवाग ने एक ऐसा कमेंट पास किया, जिससे सोशल मीडिया पर फैंस नाराज हो गए। वीडियो ट्विटर पर वायरल है और प्रशंसकों ने सहवाग को उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने को कहा है। वहीं, कई प्रशंसक यह भी चाहते हैं कि सहवाग को कमेंट्री टीम से हटा दिया जाए। 

बिलिंग्स के आउट होने पर कोहली नाचे

ऐसा ही एक नजारा एजबेस्टन टेस्ट में भी देखने को मिला, जब इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान सैम बिलिंग्स आउट हुए, तो विराट कोहली खुशी के मारे मैदान पर ही जमकर नाचने लगे. इस दौरान एक और मजे की बात हुई. वह यह है कि कमेंट्री कर हे पूर्व भारतीय स्टार वीरेंद्र सहवाग ने कोहली पर मजेदार कमेंट कर दिया और कोहली को छमिया तक कह दिया.

कामाक्षी कौल नाम की एक यूजर ने लिखा, “वीरेंद्र सहवाग को बैन कर देना चाहिए। पहले रोहित को वडापाव बताया और फिर माफी मांगी और अब यह। कमेंटेटरों को इस तरह की बकवास से दूर रहना चाहिए। देश सुन रहा है। इसके अलग परिणाम हो सकते हैं।” वहीं, अन्य फैंस ने कहा है कि उनको कमेंट्री टीम से इस्तीफा देना चाहिए या फिर उन्हें हटा देना चाहिए। हिमेन त्रिवेदी नाम के यूजर ने लिखा, “टेस्ट क्रिकेट किसी भी भाषा में इस स्तर की कमेंट्री के लायक नहीं है। बिल्कुल शर्म की बात है।

एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया की मजबूत स्थिति

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 416 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. इसके बाद इंग्लैंड को 284 रनों पर ऑलआउट किया. इस तरह पहली पारी में भारतीय टीम को 132 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 125 रन और जोड़ लिए हैं ऐसे में कुल बढ़त 257 रनों की हो गई है.

Avatar

Pooja Pandey

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to fivewsnews.com, your reliable source for breaking news, insightful analysis, and engaging stories from around the globe. we are committed to delivering accurate, unbiased, and timely information to our audience.

Latest Updates

Get Latest Updates and big deals

    Our expertise, as well as our passion for web design, sets us apart from other agencies.

    Fivewsnews @2024. All Rights Reserved.