आग लगने की घटना के विजुअल्स में लोग घटना को अपने फोन में कैद करते नजर आ रहे हैं. कार जलती हुई दिखाई दे रही है, जिससे सड़क का एक तरफ का रास्ता बंद हो गया है।

दिल्ली के द्वारका अंडरपास के नीचे सोमवार को एक कार में आग लग गई, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि एक लाल रंग की कार बीच सड़क पर आग के गोले में तब्दील हो गई है. आग की घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
इसके अलावा, आग लगने की घटना से सड़क पर यातायात भी बाधित हुआ। आग के दृश्य का फुटेज सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक लाल रंग की गाड़ी को बीच सड़क पर आग के गोले में तब्दील होते देखा जा सकता है.
आग की एक अन्य घटना में, रविवार को आगरा के एतमादुद्दौला पुलिस थाना क्षेत्र में एक मसाला फैक्ट्री में आग लग गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.
पुलिस ने बताया कि आग शॉर्ट-सर्किट की वजह से लगी।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी सोम दत्त ने कहा, “आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।”
