कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को बंगले का दौरा किया, जो वर्तमान में पूर्व मंत्री ए नारायणस्वामी को आवंटित है।

सूत्रों ने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सुनहरी बाग रोड पर बंगला नंबर 5 अपने आधिकारिक आवास के रूप में मिलने की संभावना है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को बंगले का दौरा किया, जो वर्तमान में पूर्व मंत्री ए नारायणस्वामी को आवंटित है।
एक सरकारी सूत्र के मुताबिक, पूर्व मंत्री ए नारायणस्वामी ने अभी तक बंगला खाली नहीं किया है। सूत्र ने कहा, “संपदा निदेशालय को सौंपे जाने के बाद बंगला लोकसभा सचिवालय को दे दिया जाएगा, ताकि इसे गांधी को आवंटित किया जा सके।”
पिछले साल, राहुल गांधी ने 12, तुगलक लेन बंगला खाली कर दिया था, जहां वे 12 साल से रह रहे थे. दरअसल, तब मोदी उपनाम मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में उन्हें अयोग्य ठहराया गया था और उन्हें बंगला खाली करने को कहा गया था. इस घर को खाली करने के बाद से वह अपनी मां सोनिया गांधी के 10, जनपथ आवास में रहने चले गए थे. राहुल गांधी अपनी अयोग्यता रद्द होने के बाद भी 10, जनपथ निवास में ही रह रहे थे. 10 जनपथ निवास 24 अकबर रोड पर कांग्रेस कार्यालय से जुड़ा हुआ है.लोकसभा में विपक्ष के नेता बनने के बाद, वह टाइप-8 बंगले के हकदार हैं, क्योंकि उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है.
सुनहरी बाग, बंगला नंबर 5 में पहले कर्नाटक भारतीय जनता पार्टी के नेता ए. नारायणस्वामी रहते थे। उन्होंने 2021 से 2024 तक सामाजिक न्याय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। हालाँकि, हाल ही में वे लोकसभा चुनाव हार गए हैं और अब यह बंगला खाली है। वहीं, न्यूज18 ने अज्ञात स्रोतों के हवाले से बताया कि राहुल गांधी को पहले 12 तुगलक लेन बंगला बनाए रखने का विकल्प दिया गया था। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि खराब वास्तु के कारण इसे अशुभ माना गया है और इसलिए राहुल गांधी इसे छोड़ना चाहते हैं।